{"_id":"5c70ff9bbdec2259c53e1e29","slug":"ats-big-disclosures-western-up-is-new-target-of-of-jaish-e-mohammad-training-is-giving-to-youth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आतंकियों के निशाने पर अब पश्चिमी यूपी, ATS का बड़ा खुलासा, इन खुफिया तरीकों से चलती हैं 'क्लास'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों के निशाने पर अब पश्चिमी यूपी, ATS का बड़ा खुलासा, इन खुफिया तरीकों से चलती हैं 'क्लास'
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:46 PM IST
सार
आतंकियों के निशाने पर वेस्ट यूपी, फैलीं गहरी जड़ें।
खुद को सुरक्षित रखकर आतंकी हमले का बनाया प्लान।
एनआईए और एटीएस की कई जिलों में छापेमारी शुरू।
विज्ञापन
1 of 9
jaish e mohammed
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पश्चिमी यूपी का आतंकी कनेक्शन कोई नया नहीं है। यहां लगातार कई जिलों से एनआई और एटीएस पहले भी आतंकियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। चिंताजनक बात यह है कि इन आतंकियों का लक्ष्य अब पश्चिमी यूपी के युवा हैं, जिन्हें उनके ही देश के खिलाफ अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया जा सके।
जी हां, शुक्रवार को सहारनपुर से गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। एटीएस के मुताबिक पाकिस्तान में बैठे जैश-ए-मोहम्मद के आकाओं द्वारा खुद को सुरक्षित रखते हुए एक खास तरह से वेस्ट के जिलों में रहने वाले युवाओं को आतंक की ट्रेनिंग दी जा रही है। आगे जानें आखिर क्या है वह तरीका जिससे पश्चिमी यूपी के युवा दूर बैठकर आतंकी गतिविधियों से लगातार जोड़े जा रहे हैं: -
2 of 9
पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों की इंटरनेट कॉलिंग से वेस्ट के जिलों में ‘क्लास’ चलती है। फर्जी आईडी पर सिम लेना और फिर अपना नेटवर्क फैलाना आतंकियों का प्लानिंग का हिस्सा है। देवबंद में पकड़े दोनों आतंकियों से कई मोबाइल फोन और सिम बरामद हुए है। जिन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
3 of 9
आतंकी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
यूपी एटीएस ने शुक्रवार को देवबंद में जैश के दो आतंकियों शाहनवाज और आकिब को गिरफ्तार किया। एटीएस का दावा है कि आतंकियों ने सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर समेत वेस्ट यूपी के जिलों में नेटवर्क फैलाने के लिए इंटरनेट कॉलिंग का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
hoax call
आसानी से ट्रेस नहीं होती इंटरनेट कॉल
यानी आतंकी भी जानते हैं कि इंटरनेट कॉल आसानी से ट्रेस नहीं होती हैं। इसको देखते आतंकियों ने फर्जी आईडी पर सिम और नये मोबाइल का खूब इस्तेमाल किया है। जांच पड़ताल में आतंकियों से कई जुड़ीं बातें सुरक्षा एजेंसियों के सामने आई हैं, जिनकी पड़ताल करने में सुरक्षा एजेंसियां अभी लगी हैं।
विज्ञापन
5 of 9
आतंकी
- फोटो : Demo Pic
पाक अधिकारियों के संपर्क में थे आतंकी
एटीएस के अधिकारियों की मानें तो देवबंद में पकड़े दोनों आतंकियों के मोबाइल फोन में पाकिस्तानी आतंकियों के मेसेज मिले हैं। इंटरनेट कॉलिंग होने के प्रमाण भी एटीएस को मिले है। दावा है कि पाकिस्तान में उच्च स्तर के अधिकारी से आतंकी शाहनवाज और आकिब संपर्क में थे। आतंकियों के इरादे नापाक थे। उनको क्या-क्या करना है, इसकी जानकारी पाकिस्तान में बैठे अधिकारी आतंकियों को देते थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।