फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुजफ्फरनगर में जमकर बवाल, सीओ की गाड़ी में तोड़फोड़ और 5 पुलिसकर्मी घायल, देखें तस्वीरें

Thu, 11 Oct 2018 07:59 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 11 Oct 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
Attacked on muzaffarnagar police and five policemen injured
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में छेड़छाड़ की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। यहां मुजफ्फरनगर जिले के बवाना गांव से अपने भाइयों के साथ गुरुवार की सुबह स्कूल जा रहीं छात्राओं के साथ दूसरे समुदाय के दो युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर छात्राओं के भाइयों की जमकर पिटाई और पुलिस पर भारी पथराव किया। आगे देखें तस्वीरें:-

Attacked on muzaffarnagar police and five policemen injured
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सफीपुर रोड पर छात्राओं के छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने अपने समर्थकों के साथ छात्राओं के भाइयों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Attacked on muzaffarnagar police and five policemen injured
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए आरोपी पक्ष के समर्थकों ने सड़क पर जाम लगा दिया। आरोपियों ने पुलिस टीम पर जबरदस्त पथराव कर दिया। हमले में क्राइम इंस्पेक्टर, उपनिरीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। इंस्पेक्टर और सीओ की कार के शीशे भी तोड़ डाले। पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Attacked on muzaffarnagar police and five policemen injured
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि गुरुवार की सुबह बवाना गांव की चार छात्राओं के साथ दूसरे समुदाय के युवकों ने छेड़छाड़ कर डाली। छात्राओं के दो भाइयों द्वारा छेड़खानी का विरोध करने पर दूसरे समुदाय के युवकों ने उनके साथ मारपीट की। घायल युवक छात्राओं के साथ कोतवाली पहुंच गए और घटना की तहरीर दी।

विज्ञापन
Attacked on muzaffarnagar police and five policemen injured
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने दो समुदायों के बीच का मामला जुड़ा होने के कारण सक्रियता दिखाई। पुलिस ने छेड़खानी के नामजद एक आरोपी सुलेमान को हिरासत में ले लिया। सुलेमान को हिरासत में लेने की सूचना मिलते ही दूसरे समुदाय के युवक मौके पर पहुंच कर शोरशराबा करने लगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed