{"_id":"689d638d289a0dd59205824d","slug":"b-pharma-student-shot-dead-in-stomach-in-meerut-body-thrown-100-meters-away-from-police-station-2025-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: बीफार्मा छात्र का कत्ल... थाने से 100 मीटर दूर फेंकी लाश, डॉक्टर बनना चाहता था वो; मेरठ हत्याकांड की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बीफार्मा छात्र का कत्ल... थाने से 100 मीटर दूर फेंकी लाश, डॉक्टर बनना चाहता था वो; मेरठ हत्याकांड की कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 14 Aug 2025 10:35 AM IST
सार
यूपी के मेरठ जिले में बीफार्मा छात्र की पेट में गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी छात्र का शव थाने से 100 मीटर दूर फेंककर भाग गए। इकलौते बेटे की हत्या से परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
1 of 9
उज्जवल हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हस्तिनापुर थाना इलाके के गणेशपुर निवासी बीफार्मा के छात्र उज्ज्वल शर्मा (24) की बुधवार को पेट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े वारदात के बाद आरोपी शव थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर फेंककर भाग गए।
इकलौते बेटे की हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने थाने के सामने शव रखकर जाम लगाया। हत्या का कारण रंजिश बताया गया है। मृतक की मां ने छह युवकों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
2 of 9
सीएचसी पर विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों के मुताबिक, गणेशपुर गांव निवासी उज्ज्वल शर्मा बीफार्मा की पढ़ाई कर एक मेडिकल स्टोर पर अप्रेंटिस कर रहा था। बुधवार को वह गांव से दवाई लेने के लिए हस्तिनापुर आया था। दोपहर करीब 1:30 बजे कुछ युवकों ने उसके पेट में गोली मारकर हत्या कर दी।
3 of 9
उज्जवल की हत्या के बाद थाने के बाहर जाम लगाते ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी थाने के पीछे सैफपुर कर्मचंदपुर मार्ग तिराहे पर शव फेंककर भाग गए। राहगीरों ने उसे पास के सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
सीएचसी पर विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। डेढ़ घंटे बाद में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। तब शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
5 of 9
थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों ने कुछ माह पूर्व उज्ज्वल को पीटकर किया था घायल
मृतक की मां बबली ने हस्तिनापुर थाने पर छह युवकों हस्तिनापुर निवासी गौरव, शैकी उर्फ सौरभ, सैफपुर निवासी नीटू, उनके अन्य साथी तुषार, चुनमुन और गुडडू पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।