{"_id":"615186528ebc3e0de45dd033","slug":"bharat-bandh-effect-in-western-up-somewhere-ineffective-long-que-of-vehicles-on-delhi-meerut-highway","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत बंद: कहीं असर, तो कहीं बेअसर, तस्वीरों में जानिए पश्चिमी यूपी में चक्का जाम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद: कहीं असर, तो कहीं बेअसर, तस्वीरों में जानिए पश्चिमी यूपी में चक्का जाम का हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 27 Sep 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
वाहनों की लगीं लंबी कतारें
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद के दौरान आज किसान संगठन देशव्यापी चक्का जाम कर रहे हैं। पश्चिमी यूपी में किसानों ने विभिन्न जिलों में नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन किया। मेरठ समेत सभी जिलों में भारत बंद के तहत किए गए चक्का जाम का मिला जुला असर देखने को मिला।
किसानों के जाम के कारण आम जनता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मेरठ में जहां दिल्ली मेरठ हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की टोल पर लंबी कतारें दिखाई दीं, तो वहीं मुजफ्फरनगर में बाजार बंद होने से लोग जरूरत का सामान खरीदने से वंचित रह गए। वहीं कई वाहनस्वामी अपने आईकार्ड दिखाकर चक्का जाम से निकलने के लिए गुहार लगाते दिखे। हालांकि किसान नेताओं ने केवल सेना वाहन, एंबुलेंस और इमरजेंसी के लिए वाहनों को गुजरने की अनुमति दी। आगे देखें कैसा रहा पश्चिमी यूपी में चक्का जाम का हाल: -
Trending Videos
2 of 8
वाहनों की लगीं लंबी कतारें
- फोटो : अमर उजाला
भारत बंद के तहत मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर चक्का जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार नजर आई। दिल्ली-मेरठ फ्लाईओवर के नीचे वाहन स्वामी इंतजार करते नजर आए। इन वाहनों में एंबुलेंस भी फंसी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
बाइक का हाईवे से नीचे उतारते लोग
- फोटो : अमर उजाला
चक्का जाम के कारण किसानों ने किसी भी दुपहिया और चार पहिया वाहन को हाईवे से नहीं गुजरने दिया। ऐसे में कुछ बाइक सवार अपनी बाइक को हाईवे से नीचे उतार कर दूसरे रास्तों को खोजते नजर आए।
4 of 8
चक्का जाम से गुजरती एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
चक्का जाम के दौरान किसान नेताओं ने केवल एंबुलेंस, सेना वाहन और इमरजेंसी के लिए गुजरने वाले वाहनों को ही निकलने की अनुमति दी। इस दौरान हाइवे से कई एंबुलेंस को निकाला गया।
विज्ञापन
5 of 8
पुलिस से गुहार लगाता कार चालक
- फोटो : अमर उजाला
जरूरी काम से निकले कई लोगों को अपनी आईडी कार्ड दिखाने पर भी किसान नेताओं ने नहीं जाने दिया और उन्हें रोक लिया। कई यात्री मौके पर मौजूद पुलिस से गुहार लगाते दिखाई पड़े।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।