एटीएस ने मौलाना कलीम सिद्दीकी को रिमांड पर लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी जुटा ली है। आठ साल पहले खतौली में धर्मांतरण के मामले में मौलाना के खिलाफ लावड़ का सौरभ गुप्ता गवाही दे सकता है। एटीएस सौरभ को अपने साथ लेकर गई है। आठ साल पहले सौरभ और उसके एक साथी का धर्मांतरण कराए जाने की जानकारी सुरक्षा एजेंसी को मिली है, जिसकी पड़ताल की जा रही है। अवैध धर्मांतरण और विदेश से फंडिंग लेने के मामले में फुलत के मौलाना कलीम सिद्दीकी को चार दिन पहले एटीएस ने गिरफ्तार किया था।
धर्मांतरण: मौलाना कलीम ने रिमांड पर खोले अहम राज, एटीएस ने अब मेरठ के लावड़ से युवक को उठाया
धर्मांतरण के शिकार बन सकते हैं गवाह
जिन गैर मुस्लिम लोगों का धर्मांतरण हुआ, उनका पता लगाने के लिए एटीएस लगी हुई है। मौलाना से इसके बारे में काफी पूछताछ की गई है। मेरठ जोन में धर्मांतरण के नए कानून के तहत 9 मुकदमे दर्ज हुए। जिसमें तीन मुकदमे मेरठ में मुंडाली, सरधना और कंकरखेड़ा थाने में लिखे हैं। इन सब मुकदमों के बारे में एटीएस ने जानकारी लेकर धर्मांतरण के शिकार हुए लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
मौलाना कलीम सिद्दीकी एटीएस की रिमांड पर रोज नए राज खोल रहा है। जिसके चलते उसके करीबियों में खलबली मची हुई है। लिसाड़ीगेट, कोतवाली, नौचंदी और किठौर इलाके में कई लोग सुरक्षा एजेंसी के टारगेट पर हैं। यह भी कहा जा रहा है कि रिमांड के दौरान एटीएस मौलाना को मेरठ भी ला सकती है।
खतौली थाना क्षेत्र के फुलत गांव निवासी मौलाना कलीम की गिरफ्तारी के बाद उसके करीबी हाफिज इदरीश को भी सुरक्षा एजेंसी ने पकड़ा है। वहीं कलीम को एटीएस ने 10 दिन की रिमांड पर लिया हुआ है। जिसकी निशानदेही पर सुरक्षा एजेंसी अलग-अलग जगह पर जाकर जांच कर रही है। सुरक्षा एजेंसी की नजर मेरठ पर भी है। जिसमें लिसाड़ीगेट, कोतवाली, नौचंदी और किठौर इलाके में खासतौर पर निगरानी हो रही है।
रिमांड पर कलीम कई राज खोल रहा है। जिसको लेकर उसके करीबियों में खलबली मची हुई है। कलीम और इदरीश के बाद कई लोगों का नाम सामने आए हैं। जिसकी बारीकी से गोपनीय जांच सुरक्षा एजेंसी कर रही है। रिमांड के दौरान एटीएस मौलाना कलीम को मेरठ भी ला सकती है। क्योंकि उसकी गिरफ्तारी भी एटीएस ने मेरठ से ही थी।
मौलाना की गिरफ्तारी के बाद से सुरक्षा एजेंसियों ने वेस्ट यूपी में डेरा डाला हुआ है। मौलाना ने कहां-कहां पर इबादत का पाठ पढ़ाने की आड़ में गैर मुस्लिम लोगों का धर्मांतरण कराया है। इसकी भी जांच चल रही है।