{"_id":"615174c48ebc3efb882e7026","slug":"bharat-bandh-hookah-choupal-on-highway-in-meerut-public-is-suffering-due-to-chakka-jam-of-farmers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत बंद: मेरठ में हाईवे पर सजी हुक्के की चौपाल, किसानों के चक्का जाम से जनता हुई बेहाल, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद: मेरठ में हाईवे पर सजी हुक्के की चौपाल, किसानों के चक्का जाम से जनता हुई बेहाल, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
भारत बंद, किसानों का चक्का जाम
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
भारत बंद के दौरान आज किसान संगठन देशव्यापी चक्का जाम कर रहे हैं। पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में किसानों में गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है। हर जिले के चिन्हित मार्ग व चौराहों पर किसान संगठन जाम लगाते हुए धरने पर बैठे हैं। वहीं मेरठ में किसान संगठन रात से ही चक्का जाम की तैयारियों में जुट गए थे। सैंकड़ों किसान शहर के कमिश्नरी पर पहुंचे और यहां खुले में रात गुजारी। वहीं आज सुबह दस बजते ही शहर के 14 स्थानों पर चक्का जाम की तैयारी शुरू कर दी। किसानों के इस चक्का जाम को शहर के व्यापारियों ने भी समर्थन देते हुए बाजार बंद रखे। हालांकि कई जिलों में बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले, लेकिन कई स्थानों पर किसान नेताओं ने खोली गई दुकानों को बंद करा दिया।
किसानों के चक्का जाम से जहां यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। वहीं जनता भी बेहाल है। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी कुछ बंद रखने का एलान किया गया है। मेरठ, बागपत समेत कई स्थानों पर वाहन सवार लोगों को या तो इंतजार करना पड़ रहा है या फिर वे वापस लौट गए। आगे तस्वीरों में देखें वेस्ट यूपी में चक्का जाम का हाल: -
Trending Videos
2 of 6
किसानों का चक्का जाम
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में भाकियू नेताओं ने सिवाया टोल प्लाजा को सुबह से ही टोल फ्री करा दिया। यहां किसान नेताओं ने नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। यहीं नहीं, किसानों की बीच हाईवे पर ही हुक्का चौपाल जमी रही। वहीं किसान नेताओं ने माइक द्वारा कृषि कानूनों को लेकर किसानों का संबोधित भी किया।
सिवाय टोल प्लाजा पर चक्का जाम करने के बाद शाम को 4 बजे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने एडीएमएफ को ज्ञापन देने के बाद चक्का जाम खत्म कर दिया और टोल प्लाजा पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
किसानों का चक्का जाम
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने शिवाय टोल प्लाजा पर नारेबाजी करते हुए चक्का जाम किया। इस दौरान केवल सेना वाहन व एंबुलेंस को ही निकलने की इजाजत दी गई। चक्का जाम के दौरान एक महिला की गाड़ी को निकालने को लेकर किसान नेताओं में पुलिस से तीखी नोंकझोंक भी हुई। हालांकि किसान नहीं माने और महिला को लौटना पड़ा। बता दें कि सिवाया टोल टोल प्लाजा पर चक्का जाम को देखते हुए पुलिस भी तैनात रही। दूसरी ओर टोल प्लाजा पर ही किसानों ने भोजन के इतजाम के लिए कढ़ाई चढ़ा दी, जहां किसान पूड़ियां तलते नजर आए।
4 of 6
सूना पड़ा बस स्टैंड
- फोटो : अमर उजाला
किसानों के चक्का जाम से जहां यातायात प्रभावित हुआ है वहीं आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मेरठ में भैंसाली बस अड्डे पर यात्री बसों के इंतजार में खड़े नजर आए। वहीं बसें नहीं चलने से बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या भी काफी कम रही।
विज्ञापन
5 of 6
जाम में फंसा दूल्हा
- फोटो : अमर उजाला
कृषि कानून के विरोध में आज भारत बंद के आह्वान पर बागपत में रालोद, सपा और कांग्रेस का भारत बंद को समर्थन दिया। जिले में किसान, भाकियू पदाधिकारी, रालोद नेता नेशनल व स्टेट हाईवे पर करीब एक दर्जन जगहों पर धरना देकर बैठे रहे। इससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां राष्ट्र वंदना चौक पर एक दूल्हा भी जाम में घंटों फंसा रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।