सब्सक्राइब करें

भाजपा नेता हत्याकांड: तकिये से मुंह दबाया, 45 मिनट में दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, खुले कई बड़े राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़ौत/ बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 11 Sep 2021 12:17 PM IST
विज्ञापन
BJP leader murdered in Baghpat: murder with pillow by Sitting on his chest, CCTV foootage reveled many secrets
डॉ. आत्माराम तोमर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत में भाजपा नेता डॉ. आत्माराम तोमर की सनसनीखेज हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में सामने आया कि भाजपा नेता की हत्या के दौरान एक आरोपी ने हाथ पकड़े, तो दूसरे ने उनकी छाती पर बैठकर तकिये से मुंह दबा दिया। उनका मुंह तब तक दबाए रखा गया, जब तक उनका दम नहीं निकल गया। डॉ. आत्माराम तोमर ने बचाव के लिए संघर्ष भी किया, लेकिन वह खुद को छुड़ा नहीं सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।


डॉ. आत्माराम तोमर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जिस तरह की बातें सामने आई हैं, उनसे साफ है कि उन्होंने बचाव के लिए संघर्ष किया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे पोस्टमार्टम होने से करीब 30 घंटे पहले हत्या की गई है। उन्होंने बचाव के लिए संघर्ष किया और उनके हाथ पर खरोंच के निशान भी मिले हैं।

माना जा रहा है कि घर में खींचतान के बाद एक हत्यारोपी ने उनके हाथ पकड़ लिए और दूसरे ने छाती पर बैठकर तकिये से मुंह दबा दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्यारे 45 तक घर के अंदर रहे। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस अब इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार जांच को आगे बढ़ा रही है। 
Trending Videos
BJP leader murdered in Baghpat: murder with pillow by Sitting on his chest, CCTV foootage reveled many secrets
डॉ. आत्माराम तोमर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हत्यारोपी, 45 मिनट अंदर रहे
डॉ. आत्माराम तोमर की हत्या करने वाले दोनों आरोपी सीसीवीटी कैमरे में कैद हो गए। दोनों गुरुवार की सुबह करीब 6 बजकर 42 मिनट पर बाइक से पहुंचे। डॉ. आत्माराम को फोन करके गेट खुलवाया और अंदर चले गए।

इसके 45 मिनट बाद करीब 7 बजकर 27 मिनट पर दोनों घर से बाहर निकलते है। इनमें एक स्कार्पियो गाड़ी लेकर निकलता है, तो दूसरा हेलमेट पहनकर बाइक लेकर जाता है। इस बीच ही डॉ. आत्माराम की हत्या होने की बात कही जा रही है। हत्यारोपियों के आने-जाने की घटना कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP leader murdered in Baghpat: murder with pillow by Sitting on his chest, CCTV foootage reveled many secrets
मामले की जांच करती टीम। - फोटो : amar ujala

हत्या के बाद दोबारा घर पहुंचा मुख्य आरोपी
डॉ. आत्माराम का गुरुवार रात को शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। सूचना पर रिश्तेदार और उनके करीबी भाजपा नेता पहुंचने शुरू हो गए।

डॉ. आत्माराम की गाड़ी के चालक विजय ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रवीण भी रात में करीब 12 बजे वहां पहुंचा और वह करीब पांच बजे तक रहा। वह पुलिस की पूरी गतिविधि देखता रहा। जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखने की बात कही तो वह फरार हो गया। 

BJP leader murdered in Baghpat: murder with pillow by Sitting on his chest, CCTV foootage reveled many secrets
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : amar ujala
खाकी व खादी दोनों असुरक्षित: सूरजपाल
भाजपा के जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने कहा कि जनपद में लगातार अपराध बढ़ रहा है। पुलिस सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। कहा कि बुधवार की रात ड्यूटी जा रहे हापुड़ के नली गांव के सिपाही अरुण कुमार को बंदपुर मोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी थी और अब भाजपा नेता आत्माराम तोमर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इससे ऐसा लगता है कि जनपद मेें अब न खाकी सुरक्षित है और न ही खादी। बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री से बातचीत कर प्रशासन पर सख्ती करने के लिए कहा जाएगा। कहा कि इस बारे में प्रदेशाध्यक्ष को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
BJP leader murdered in Baghpat: murder with pillow by Sitting on his chest, CCTV foootage reveled many secrets
घर से कार ले जाते आरोपी। - फोटो : amar ujala

अमेरिका से परिजनों के आने पर होगा अंतिम संस्कार
जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम कराने के बाद डॉ. आत्माराम का शव शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे घर पहुंचा। उस समय तक परिवार के अन्य लोग व रिश्तेदार भी घर पहुंच गए थे। शव घर पहुंचते ही परिजन बिलख उठे।

शव को घर पर ही अलग से एक फ्रिजर में रखा गया है। बेटे डॉ. प्रताप ने बताया उनका भाई, मां व चाचा अमेरिका से यहां पहुंचने हैं। उनका भाई व मां शुक्रवार देर रात तक यहां पहुंचे, तो उनके चाचा शनिवार देर रात तक आएंगे। उनके आने पर ही भाजपा नेता का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed