वीडियो वायरल: कभी पिस्टल दिखाते तो कभी उतारते हैं कपड़े, शोहदों की दहशत में जी रहा छात्रा का परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी के डर से पीड़िता ने पढ़ाई छोड़ दी। जुलाई 2017 में आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर घर पर हमला बोल दिया। छात्रा से छेड़छाड़ कर अपहरण की कोशिश की। विरोध पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच आरोपियों के खिलाफ लूट, जानलेवा हमला, छेड़छाड़ की धारा में केस दर्ज किया था।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया। लेकिन विवेचक ने केस से जानलेवा हमला और लूट की धारा ही हटा दी थी। इसके बाद आरोपी को छोड़ दिया गया। वहीं थाने से आने के बाद आरोपी का माला पहनवाकर स्वागत कराया। एक वीडियो में आरोपी के पीछे पीछे भीड़ में है। सीओ कोतवाली का कहना है कि यह गंभीर मामला है। आरोप पर सख्त कार्रवाई होगी।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर आरोपियों का दुस्साहस बढ़ता गया। जो वीडियो वायरल हुईं हैं उनमें से एक में मुख्य आरोपी के दो दोस्त बताए जा रहे हैं। दोनों ही नशे में धुत बताए जाते हैं। इनमें से एक के हाथ में पिस्टल है। जो पिस्टल को सरेआम हाथ में लेकर स्कूटी पर पीछे बैठ रहा है। दूसरा वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी और उसका दोस्त छात्रा के घर के बाहर गालीगलौज कर रहे हैं।