फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut Building Collapse: एक के बाद एक मलबे से शव निकलते देख बैठ गया कलेजा... रात भर मलबे में जिंदगी की तलाश

Sun, 15 Sep 2024 01:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 15 Sep 2024 01:02 PM IST
सार

मेरठ के लोहियानगर थाना इलाके की जाकिर कॉलोनी में शनिवार शाम तीन मंजिला भरभरा कर गिर गया। दर्दनाक हादसे में पांच मासूम बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच घायल अस्पताल में भर्ती हैं, इनमें से कई की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Building Collapse in Meerut Dead Bodies Coming Out of the Debris News in Hindi
Meerut Building Collapse - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के लोहियानगर थाना इलाके की जाकिर कॉलोनी में शनिवार शाम तीन मंजिला भरभरा कर गिर गया। दर्दनाक हादसे में पांच मासूम बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच घायल अस्पताल में भर्ती हैं, इनमें से कई की हालत गंभीर है। शनिवार शाम करीब साढे़ चार बजे अचानक तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस को सूचना देकर स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए।
Building Collapse in Meerut Dead Bodies Coming Out of the Debris News in Hindi
Meerut Building Collapse - फोटो : अमर उजाला
मकान के सैकड़ों टन मलबे में दबे परिवार के सदस्यों को स्थानीय लोगों ने हादसे के चंद मिनट बाद ही शाम साढ़े चार बजे से ही तलाशना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस-प्रशासन और एसडीआरएफ व एनडीआरफ की टीम शनिवार को रात भर मलबे में जिंदगी की तलाश करती रही।
Building Collapse in Meerut Dead Bodies Coming Out of the Debris News in Hindi
साजिद की पत्नी सायमा - फोटो : अमर उजाला
हादसे में साजिद और उसके बच्चों समेत 10 की मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Building Collapse in Meerut Dead Bodies Coming Out of the Debris News in Hindi
Meerut Building Collapse - फोटो : अमर उजाला
मौके पर एकत्र लोग मलबे के नीचे से सभी लोगों के जिंदा निकलने की दुआ कर रहे थे, लेकिन साजिद और उसके बेटे साकिब, बेटी सानिया और रिजा, मां नफीसा के अलावा सिमरा की मौत हो गई। 
विज्ञापन
Building Collapse in Meerut Dead Bodies Coming Out of the Debris News in Hindi
Meerut Building Collapse - फोटो : अमर उजाला
एक के बाद एक शव निकलते देख लोगों का कलेजा बैठ गया। इसके बाद भी लोगों ने उम्मीद नहीं छोड़ी और बचाव दल के साथ मलबा हटाकर दबे हुए बाकी लोगों को तलाश करते रहे। रविवार सुबह तक बच्चों समेत दस लोगों के शव निकाल लिए गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed