फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut Building Collapse: एक झटके में मलबे में तब्दील हुआ मकान... उठा धुएं का गुबार; नईम ने बयां किया दर्द

Sun, 15 Sep 2024 10:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 15 Sep 2024 10:35 AM IST
विज्ञापन
Building Collapse in Meerut Inside Story Full Incident 3 Storey House Collapsed Many Died People Expressed
Building Collapse - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में तीन मंजिला मकान एक झटके में मलबे में तब्दील हो गया। चारों ओर धुएं का गुबार दिखने लगा। तेज आवाज और धमके के कारण दूर तक लोगों के मकान भी दहल गए। कुछ देर तक लोग समझ नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है। मलबे में दबे लोग किस हाल में हैं, इसका किसी को अंदाजा नहीं था, लोग बस उनकी सलामती की दुआ कर रहे थे।
Building Collapse in Meerut Inside Story Full Incident 3 Storey House Collapsed Many Died People Expressed
Meerut House Collapse - फोटो : अमर उजाला
जाकिर कॉलोनी निवासी नफ्फो के चारों बेटे साजिद, नदीम, शाकिर और नईम भूतल पर डेयरी चलाते हैं। एक बेटा आबिद अपनी पत्नी नसीम और बच्चों के साथ अलग मकान में रहता है।
Building Collapse in Meerut Inside Story Full Incident 3 Storey House Collapsed Many Died People Expressed
Meerut House Collapse - फोटो : अमर उजाला
हादसे से कुछ देर पहले घर से किसी काम से बाहर निकले नईम ने बताया कि घर में उनकी मां नफीसा, भाई साजिद और भाभी सायमा अपने कमरे में आराम कर रहे थे। उनकी बेटी सानिया और रिजा घर में खेल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Building Collapse in Meerut Inside Story Full Incident 3 Storey House Collapsed Many Died People Expressed
Meerut House Collapse - फोटो : अमर उजाला
नईम की पत्नी अलीशा (22) अपनी पांच माह की बेटी रिमशा के साथ कमरे में थी। दूसरा भाई नदीम (28) अपनी पत्नी फरहाना (24) के साथ किसी कार्य में व्यस्त था। उनके मामा पप्पू का बेटा सूफियान पांच माह की चचेरी बहन को लेकर घर आया था। 

विज्ञापन
Building Collapse in Meerut Inside Story Full Incident 3 Storey House Collapsed Many Died People Expressed
Meerut House Collapse - फोटो : अमर उजाला
भाई शाकिर और उसकी पत्नी साहिबा किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। तभी अचानक यह हादसा हो गया। पत्नी अलीशा और मासूम बेटी रिमशा समेत अन्य परिजन की सलामती को लेकर चिंतित नईम फफक कर रो पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह संभाला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed