सब्सक्राइब करें

बुलंदशहर हिंसा: अब एक और बड़ा खुलासा, इन तीन दोस्त के बीच छिपा है इंस्पेक्टर की हत्या का राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 10 Dec 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr violence these three friends on radar of stf basis of video footage
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर हिंसा में एसआईटी और एसटीएफ की जांच दूसरे एंगल पर भी हो रही है जिसके मुताबिक इंस्पेक्टर की हत्या का राज तीन दोस्तों में छिपा है। एसटीएफ ने वीडियो फुटेज के आधार पर इन तीनों दोस्तों को रडार पर ले लिया है। यह तीनों ही दोस्त चिंगरावठी गांव के रहने वाले बताए गए हैं। घटना के बाद से तीनों घरों से फरार हैं। एसटीएफ एक और अहम बिंदू पर जांच में जुट गई है। सामने आ रहा है कि फुटेज में  एक युवक संदिग्ध है, जो चिंगरावठी गांव का रहने वाला है।
Trending Videos
bulandshahr violence these three friends on radar of stf basis of video footage
दरअसल पुलिस और एसटीएफ का कहना है कि जांच में जिन तीन युवकों के नाम सामने आए हैं। ये तीनों बवाल वाले दिन से ही फरार हैं। पुलिस का एंगल यह है कि इनमें से ही एक युवक की गोली इंस्पेक्टर को लगी। उसकी तलाश में एसटीएफ मेरठ यूनिट ने जाल बिछा दिया है। । फिलहाल तीनों युवकों के मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं पर पुलिस अन्य तरीकों से उन्हें ट्रेस करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bulandshahr violence these three friends on radar of stf basis of video footage
फौजी जीतू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं जांच एजेंसियां घंटों पूछताछ के बाद भी जीतू से यह नहीं कबूलवा सकीं कि उसने गोली मारी है। एसटीएफ और एसआईटी के अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान जीतू ने प्रदर्शन के दौरान घटना स्थल पर होने की बात को स्वीकार किया है और जांच में भी इस तथ्य की पुष्टि हुई है।
bulandshahr violence these three friends on radar of stf basis of video footage
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं इंस्पेक्टर को गोली मारने के मामले में जीतू वहां मौजूद न होने की बात कह रहा है। सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसियां भी प्रारंभिक जांच में जीतू द्वारा इंस्पेक्टर को गोली मारे जाने की पुष्टि नहीं कर रही हैं। गोली किसने मारी है, अभी इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
bulandshahr violence these three friends on radar of stf basis of video footage
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मामले की जांच में अभी तक सामने आया है कि बलवा स्थल पर इंस्पेक्टर और सुमित को गोली लगने के बाद आरोपी जीतू अपने गांव पहुंचा था। यहां से वह अपना बैग पैक कर सीधे दिल्ली जाने के लिए निकला था। इस दौरान उसके भाई ने तत्काल में उसका एयर टिकट बुक कराया था और जीतू दिल्ली से सीधा अपनी यूनिट के लिए रवाना हो गया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed