फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिंदों के लिए जानलेवा बन रहा चाइनीज मांझा, लोगों ने ऐसे बचाई उल्लू की जान

Sun, 03 Mar 2019 04:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Mar 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
Chinese reels of kites are becoming fatal for the birds, Meerut people saved the life of the owl
owl

चाइनीज मांझा लगातार पक्षियों के लिए जानलेवा बन रहा है। मेरठ के माधवपुरम में एक पेड़ पर उल्लू चाइनीज मांझे में फंस गया। उल्लू को कराहते देख लोगों ने उसे नीचे उतारा और उसका उपचार किया। मांझा हटाने के बाद उसे उड़ा दिया गया। 

Chinese reels of kites are becoming fatal for the birds, Meerut people saved the life of the owl
owl
माधवपुरम सेक्टर-1 स्थित गणेश पार्क में शाम को लोगों ने देखा कि पेड़ पर एक बड़े आकार का उल्लू चिल्ला रहा था। वो चाइनीज मांझे में फंसा हुआ था। लोगों ने पेड़ पर चढ़कर उसे किसी तरह उसे नीचे उतारा। उसका एक पैर और पंख चाइनीज मांझे की बुरी तरह से चपेट में था। 
Chinese reels of kites are becoming fatal for the birds, Meerut people saved the life of the owl
owl
मांझे ने उल्लू के पैर को काट दिया था। लोगों ने बड़ी मुश्किल से मांझा पैर से निकालकर घाव पर दवाई लगाकर उसको पेड़ पर छोड़ दिया। जिसके बाद वह उड़ गया। इस दौरान मोहल्ले के संजीव शर्मा, श्रीनिवास रुहेला, अनमोल, रोहित और मोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chinese reels of kites are becoming fatal for the birds, Meerut people saved the life of the owl
owl
डीएफओ बोलीं, पक्षियों के घायल होने पर वन विभाग को दें जानकारी 
पूरे प्रकरण की जानकारी पर डीएफओ अदिति शर्मा का कहना है कि चाइनीज मांझे का लोग इस्तेमाल करना बंद करें। इसकी वजह से बहुत से पक्षियों की जान जा रही है। 

 
विज्ञापन
Chinese reels of kites are becoming fatal for the birds, Meerut people saved the life of the owl
meerut news

उन्होंने कहा कि अगर कहीं कोई पक्षी इस तरह से घायल हो जाए तो उसके बारे में वन विभाग को जानकारी दें। जिससे कि घायल पक्षी का इलाज कराकर उसकी जान बचाई जा सके। इसकी जानकारी लोग उनके सीयूजी नंबर 7839435168 पर दे सकते हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed