कोरोनावायरस: 'जनता कर्फ्यू' एक दिन का, राशन खरीद रहे महीने भर का, आलू महंगा, टमाटर हुआ और लाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन सामानों की अधिक बिक्री
बागपत जिले के दुकानदार अमित अग्रवाल का कहना है कि दाल, चावल, रिफाइंड, तेल, घी, चीनी, सर्फ, पाउडर और मसाले समेत अन्य ऐसा सामान खरीदा जा रहा है, जिसकी घर में सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
कालाबाजारी तो सख्त कार्रवाई
जिले के एसडीएम रामनयन का कहना है कि कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने लोगों से जरूरत के सामान की ही खरीदारी का आह्वान किया। माहौल पर प्रशासन की नजर है। अभी तक किसी ने ओवररेट की जानकारी नहीं दी है।
करेला हुआ कड़वा, भिंडी और टिंडे के दाम में उछाल
कोरोना वायरस को लेकर देशभर में सतर्कता बरती जा रही है। प्रधानमंत्री की ओर से जनता कर्फ्यू के एलान के बाद शुक्रवार को सब्जियों के दाम में उछाल आ गया। जहां करेला और कड़वा हो गया। वहीं, भिंडी और टिंडे के दाम में भी उछाल देखी गई।