सब्सक्राइब करें

खौफनाक वारदात: भाजपा पार्षद की हत्या से अफसरों में खलबली, ढाई साल पहले दरोगा को जड़े थे थप्पड़, जानें पूरा मामला

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 15 Apr 2021 12:32 PM IST
विज्ञापन
Meerut Crime Hindi News: Meerut Crime Hindi News: BJP councilor Manish was murdered after dispute with the inspector at Meerut
मेरठ में भाजपा पार्षद की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात हो गई। यहां भाजपा पार्षद मनीष उर्फ मिंटू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उसका शव उसी की कार में मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ढाई साल पहले पार्षद मनीष ने एक दरोगा को होटल में थप्पड़ जड़े थे। इस मामले में पार्षद जेल भी गया था।

Trending Videos
Meerut Crime Hindi News: Meerut Crime Hindi News: BJP councilor Manish was murdered after dispute with the inspector at Meerut
भाजपा पार्षद की हत्या। - फोटो : amar ujala

पार्षद मनीष के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कंकरखेड़ा थाने में तहरीर दे दी है। परिवार के लोगों का कहना है कि हत्या में मुकदमा दर्ज कर मामले की कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं पुलिस ने तहरीर ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Crime Hindi News: Meerut Crime Hindi News: BJP councilor Manish was murdered after dispute with the inspector at Meerut
भाजपा पार्षद मनीष उर्फ मिंटू का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

ये है मामला
कंकरखेड़ा के पावली खास रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह वार्ड नंबर 40 के पार्षद मनीष उर्फ मिंटू (38 वर्ष) का शव उसी की कार में मिला है। पुलिस ने बताया है कि बुधवार देर रात करीब बजे मिंटू ने अपनी पत्नी से फोन पर बात भी की थी। जिसमें उसने खुद को जिंदगी से हारने की बात भी कही थी। वहीं पीड़ित परिवार हत्या होना बता रहे हैं। 

Meerut Crime Hindi News: Meerut Crime Hindi News: BJP councilor Manish was murdered after dispute with the inspector at Meerut
मेरठ में होटल में दरोगा की पिटाई। - फोटो : amar ujala

ढाई साल पहले दरोगा से हुआ था विवाद
करीब ढाई साल पहले पार्षद मनीष उर्फ मिंटू के ब्लैक पेपर होटल में दरोगा के साथ एक युवती आई थी। इस दौरान दरोगा का पार्षद मनीष के साथ विवाद हो गया था। इस दौरान मनीष ने दरोगा को थप्पड़ मार दिया था। जिसके चलते मनीष को जेल में भी जाना पड़ा था। 

विज्ञापन
Meerut Crime Hindi News: Meerut Crime Hindi News: BJP councilor Manish was murdered after dispute with the inspector at Meerut
होटल में दरोगा की पिटाई। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि पार्षद मनीष कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल के करीबी थे। मनीष की हत्या की जानकारी लगते ही भाजपा विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उधर, पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर जाकर जांच की है। उधर, पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। जिसकी अभी जांच पड़ताल चल रही है। पुलिस का मानना है कि मनीष ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है, लेकिन जांच के बाद ही असली सच सामने आएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed