उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान के शिवपुरी में बुजुर्ग दंपती की हत्या उनके ही परिचितों ने की थी। रामपुर मनिहारान पुलिस और क्राइम ब्रांच ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
2 of 8
पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी दंपती के ही मूल गांव अनंतमऊ के रहने वाले हैं। ब्याज पर ली गई लाखों की रकम न चुका पाने के कारण ही पांच लाख रुपये सुपारी देकर हत्या कराई गई। इन आरोपियों से लेन-देन के हिसाब की डायरी, जैकेट, खून से सनी चादरें, बलकटी और चाकू बरामद किया गया है।
3 of 8
एसएसपी ने किया खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी दिनेश कुमार पी. ने बताया कि पांच फरवरी को कृष्ण कुमार शर्मा (65) और उनकी पत्नी सुनीता (60) निवासी शिवपुरी कॉलोनी की बलकटी से वार कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। पुलिस को सीसीटीवी और कृष्ण कुमार की लाल डायरी से कुछ सुराग मिले थे। इनके आधार पर तीन टीमें जांच कर रही थीं।
4 of 8
दंपती मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी विनीत भटनागर और नकुड़ के सीओ यतेंद्र सिंह नागर की अगुवाई में अभिसूचना विंग और रामपुर पुलिस की टीम सहारनपुर-दिल्ली हाईवे के सढ़ौली दुलीचंदपुर मोड़ पर पहुंची। यहां जॉनी और अरुण निवासी अनंतमऊ थाना नानौता को लेनदेन के हिसाब वाली लाल डायरी के साथ पकड़ लिया। इन आरोपियों की निशानदेही पर शिवपुरी कॉलोनी से घटना के दौरान पहनी गई जैकेट, खून से सनी दो चादरें, बलकटी और चाकू बरामद कर लिया।
5 of 8
दंपती मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
करण सिंह से डील के बाद बना हत्या का प्लान
एसएसपी ने बताया कि जॉनी और अरुण कृष्ण कुमार के पैतृक गांव अनंतमऊ के रहने वाले हैं और लंबे समय से परिचित हैं। अनंतमऊ के ही निवासी करण सिंह के कहने पर इन्होंने हत्याएं कीं। हत्या करने के लिए पांच लाख रुपये में डील तय हुई थी। इस वारदात में रैकी सहित अन्य मामलों में गांव के ही नीटू ने इनका सहयोग किया।