फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चचेरे भाई की हत्या का खौफनाक राज: वारदात के बाद खून से लथपथ मिली लाश, सामने आई ये बड़ी बात, तस्वीरें

Thu, 08 Apr 2021 03:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 08 Apr 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: A young man has killed his cousin in Meerut of Uttar Pradesh
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मेरठ में दो दिन से लापता युवक भीम का शव कैंट स्टेशन के पास रेलवे कॉलोनी में मिला। चाकू से गोदकर और सिर पर ईंट से हमला कर उसकी हत्या की गई। पुलिस ने खून से लथपथ मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों ने चचेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो उसने अवैध संबंध के शक में वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

UP Crime News: A young man has killed his cousin in Meerut of Uttar Pradesh
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

जवाहरपुरी निवासी ज्ञानचंद ने बताया कि उनके पुत्र भीम को सोमवार रात आठ बजे चचेरा भाई आशु उर्फ कालू और चिंटू बुलाकर ले गए थे। देर रात तक भी भीम नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन मंगलवार को भी उसके न मिलने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। 

UP Crime News: A young man has killed his cousin in Meerut of Uttar Pradesh
पुलिस ने शव को भिजवा दिया। - फोटो : amar ujala

वहीं अंतिम लोकेशन के आधार पर पुलिस, परिजन और पार्षद राजेश खन्ना सहित अन्य कैंट स्टेशन के पास रेलवे कॉलोनी में पहुंचे। पुलिस को यहां एक मकान की छत पर भीम का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। उसकी चाकू से गोदकर और ईंट से सिर पर वारकर हत्या की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: A young man has killed his cousin in Meerut of Uttar Pradesh
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

परिजनों ने भीम के चचेरे भाई आशु और चिंटू के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आशु को हिरासत में ले लिया। आशु ने पुलिस को बताया कि भीम के फोन में उसकी पत्नी के फोटो थे। इस कारण उसे दोनों के बीच में अवैध संबंध का शक था। भीम काफी दिन से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इससे तंग आकर उसने अपने दोस्त चिंटू के साथ मिलकर पहले उसे घर से बुलाया। इसके बाद उसे स्मैक का नशा कराया। फिर हत्या कर दी। सीओ दौराला संजीव दीक्षित ने बताया कि पास ही भीम का मोबाइल मिला है। एक आरोपी पकड़ा गया है।

विज्ञापन
UP Crime News: A young man has killed his cousin in Meerut of Uttar Pradesh
युवक का फाइल फोटो और जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष किया
भीम का शव रेलवे कॉलोनी के मकान की छत पर मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने फिंगर प्रिंट के साथ अन्य साक्ष्य जुटाए। टीम को टूटे हुए बाल मिले। संभवत: जान बचाने के लिए भीम ने संघर्ष किया होगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed