प्रेम-प्रसंग में बहन के घर छोड़कर चले जाने के बाद से भाई ने उसे मारने की योजना तैयार कर ली थी। दोस्त से तमंचा खरीद लिया था। फिर शुक्रवार रात बहन को कमरे में अकेला देखकर भाई उसके पास पहुंचा और बहन की गर्दन में सटाकर गोली मार दी।
खौफनाक वारदात: कातिल भाई ने पहले रची साजिश, फिर दोस्त से खरीदा तमंचा, उजाड़ दी बहन की दुनिया, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं गोली की आवाज सुनते ही परिवार के लोगों में जाग हो गई। परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे, तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी। सीओ सरधना आरपी शाही ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
मेरठ के सरधना क्षेत्र के छुर गांव से किशोरी एक युवक के साथ चली गई थी। वह दो दिन बाद घर लौटी थी। इसी से आरोपी भाई नाराज था। भाई ने मौका मिलते ही बहन की गोली मारकर हत्या कर डाली।
पुलिस के मुताबिक, सरधना थाना क्षेत्र के छुर गांव की 16 साल की किशोरी (12वीं की छात्रा) का गौरव निवासी कलंजरी, जानी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गौरव (19) की रिश्तेदारी छुर गांव में थी। जिसके चलते उसका वहां आना जाना था। 13 जून को गौरव के साथ किशोरी चली गई। परिजनों ने किशोरी को मथुरा से बरामद किया था।
यह हुई ऑनर किलिंग की घटना
- 2016 में गंगानगर थाना क्षेत्र के कसेरू बक्सर में भाई ने बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
- 2017 में मवाना में पिता ने बेटी को फावड़े से काट डाला।
- 2018 में लिसाड़ी गेट में भाइयों ने बहन की गला घोंटकर हत्या की।
- 2019 में कोतवाली में बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी।
- 2020 में जानी में प्रेमी युगल को मार डाला और फिर आत्महत्या की पटकथा रच दी।