{"_id":"5bbc5f74867a55282e200792","slug":"delhi-police-busted-afactory-of-country-made-pistols-in-the-basement-of-a-locked-house-in-meerut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तहखाने में घुसते ही उड़े दिल्ली पुलिस अफसरों के होश, भारी मात्रा में बन रहा था 'मौत' का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहखाने में घुसते ही उड़े दिल्ली पुलिस अफसरों के होश, भारी मात्रा में बन रहा था 'मौत' का सामान
Tue, 09 Oct 2018 01:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ के लिसाड़ी गेट में दिल्ली पुलिस ने एक मकान के तहखाने से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। जिस मकान पर दिल्ली पुलिस ने सोमवार रात छापा मारा उसे देखकर पुलिस अफसर खुद हैरान रह गए। दरअसल, बाहर से खस्ताहाल दिखने वाले इस मकान में था एक गुप्त रास्ता जो तहखानें में खुलता था। बस यहीं पर चल रहा था अवैध हथियारों को बनाने और बेचने का कारोबार। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तहखाने से कई बोरों में लादकर हथियारों को बाहर निकाला गया। आगे तस्वीरों में देखें कैसे हुआ इस अवैध कारोबार का खुलासा:-
मुंगेर से कारीगरों से बनवाए जा रहे थे हथियार
2 of 5
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
लिसाड़ी गेट में मुंगेर से कारीगरों को बुलाकर बेसमेंट में मुंगेर ब्रांड पिस्टल और तमंचे बनाने का काम चल रहा था। यहां से कई राज्यों में हथियार सप्लाई होते थे। इसका पर्दाफाश दिल्ली में हथियार सप्लाई करने वाले दानिश ने किया था। तभी से दिल्ली की स्पेशल सेल गिरोह की तलाश में लगी थी। बताया जा रहा है कि लिसाड़ी गेट के कई घरों में तहखाने बनाकर हथियार तैयार हो रहे हैं। दिल्ली की स्पेशल सेल के पास सटीक जानकारी थी। एक आरोपी को वह साथ लेकर आई थी। छापामारी के वक्त महिलाएं विरोध करेंगी, इसको देखते हुए महिला अधिकारी भी साथ थी।
बेसमेंट देखकर हैरान हुई पुलिस
3 of 5
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
जिस मकान में मौत का सामान बन रहा था, उसकी हालत बाहर से खस्ता थी। दिल्ली पुलिस जब मकान में घुसी तो उसकी हालत देखकर हैरान रह गई। मकान काफी बड़ा था। पुलिस ने मकान में तलाशी लेनी शुरू की। लेकिन कुछ नहीं मिला। तभी पुलिस के साथ आए आरोपी ने बताया कि एक कमरे में बेसमेंट का रास्ता है। पुलिस कमरे में घुसी, जहां जमीन में छोटी से खिड़की थी। खिड़की खोलकर पुलिस अंदर घुसी। बेसमेंट देखकर पुलिस हैरान हो गई कि आखिर इसको कैसे तैयार किया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बोरों में लादकर लाए गए हथियार
4 of 5
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस गुपचुप तरीके से हथियारों को बोरे में भरकर ई-रिक्शा से बाहर लाने लगी थी। तीनों लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। स्थानीय लोगों को जानकारी थी कि फैक्ट्री से सामान लेने आए हैं। क्या सामान है, इसकी कोई जानकारी नहीं थी। सभी पुलिस वाले सादी वर्दी में थे। किसी को भनक भी नहीं लगी कि फुरकान के घर पुलिस का छापा पड़ा है। कांच के पुल पर पुलिस ने ई-रिक्शा को रोका और तलाशी ली, तब जाकर भंडाफोड़ हुआ कि हथियार की फैक्ट्री पकड़ी है।
विज्ञापन
कई घरों में बने हैं तहखाने
5 of 5
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट रघुराज सिंह ने बताया कि मुंगेर निवासी आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि फुरकान के अलावा भी कई घरों में हथियार बनाने के लिए तहखाने बने है। जिनकी तलाश में रातभर दिल्ली स्पेशल सेल के साथ लोकल पुलिस लगी थी। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी कारीगर हैं। उनके साथ और भी कारीगर होने की जानकारी मिल रही है। उनकी तलाश जारी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।