{"_id":"636b6a993e9fa95ffe5b3534","slug":"double-murder-mama-gave-a-dreadful-death-to-mother-of-three-children-along-with-her-lover-in-baghpat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Double Murder: मोहब्बत में तीन बच्चों से छिन गई ममता, मां और उसके प्रेमी को मामा ने दी खौफनाक मौत, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Double Murder: मोहब्बत में तीन बच्चों से छिन गई ममता, मां और उसके प्रेमी को मामा ने दी खौफनाक मौत, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 09 Nov 2022 02:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
महजबीं का फाइल फोटो व उसके परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कहते हैं प्रेम अंधा होता है। न उम्र देखता है, न परिवार देखता है और न ही समाज और दुनिया। लेकिन ये भी कहां मुमकिन है कि मोहब्बत हर किसी को रास आए। यूपी के बागपत की रहने वाली महजबीं की मोहब्बत भी कुछ ऐसी ही थी, जो न तो खुद मुकम्मल हो सकी और न ही परिवार को रास आई। नतीजन एक प्रेम कहानी एक खौफनाक दोहरे हत्याकांड में बदलकर खत्म हो गई।
इस मोहब्बत ने न सिर्फ आरोपी भाई को सलाखों के पीछे भेज दिया बल्कि तीन बच्चों से मां का साया भी छीन लिया। शादीशुदा महजबीं की उसके ही भाई ने बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी। कहानी यहीं खत्म नहीं हुई, बहन की हत्या करने वाले आरोपी भाई ने उसके प्रेमी आरिफ को भी पीटपीटकर दर्दनाक मौत दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पूरी वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आगे विस्तार से पढ़ें आखिर कैसे एक भाई ने अपने हाथों अपनी बहन की जिंदगी उजाड़ दी।
2 of 9
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बागपत के रमाला थानाक्षेत्र निवाास महजबीं पिछले कुछ दिनों से अपने मायके में आई हुई थी। यहां वह गांव के ही एक शादीशुदा युवक आरिफ से मिलती-जुलती थी। परिवार को यह पसंद नहीं था। कई बार उसे इसके लिए मना किया गया लेकिन वह नहीं मानी और 20 अक्तूबर को आरिफ के साथ कहीं चली गई।
3 of 9
मृतक महजबीं व जंगल में पड़ा आरिफ का शव
- फोटो : अमर उजाला
घर वापस आने पर जब परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो वे आगबबूला हो गए। समाज में हो रही अलग-अलग तरह की चर्चाओं से परिजन काफी गुस्से में थे। वहीं महजबीं का भाई मुरसलीन इसे बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने बहन के अवैध संबंधों को जड़ से निपटाने की ठान ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मुरसलीन ने बहन और उसके प्रमी की हत्या की साजिश रच ली। अपनी योजना को अंजाम देने के लिए उसने मंगलवार का दिन चुना। मुरसलीन ने अपने मौसेरे भाई और सगे भाइयों के साथ मिलकर महजबीं और आरिफ को अपने साथ बुला लिया। ये सभी दोनों को लेकर मेरठ पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 9
बागपत में प्रेमी युगल की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ से मुरसलीन अपनी बहन और उसके प्रेमी को वापस अपने साथ लेकर बागपत पहुंचा। यहां कांधला में अपने भाई मोजम्मिल के घर पर पहुंचा, जहां आरिफ को बेरहमी से पीट- पीटकर अधमरा कर दिया। बहन प्रेमी को बचाने की गुहार लगाती रही लेकिन भाई के सिर पर खून सवार था। आखिरकार उसने आरिफ की हत्या कर दी और शव को छिपा दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।