फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ हत्याकांड: 'मैं उसे कई साल से जानता था, वो किसी और से..', 'कातिल' अंकुश ने बताई थी छात्रा को मारने की वजह

Fri, 10 Jul 2026 10:56 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 10 Jul 2026 10:56 AM IST
सार

मेरठ में छात्रा हत्याकांड में कलेक्ट्रेट गेट पर सड़क जाम और बवाल करने पर आठ आरोपी जेल भेजे गए हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान जाम और हंगामा लगाने वालों पर पुलिस ने लाठियां फटकारी थीं। एसएसपी ने थप्पड़ जड़े थे। वहीं, मामले में पुलिस ने बताया है कि जब आरोपी को गिरफ्तार किया गया था तब बताया गया था कि वह छात्रा को काफी समय से जानता था।

विज्ञापन
Eight accused jail for block road creating ruckus Collectorate gate in connection Meerut student murder case
meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ में अनुसूचित जाति की छात्रा की हत्या के मामले में कलक्ट्रेट गेट पर सड़क जाम करने के साथ ही हंगामा और बवाल करने वाले आठ आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं, 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

वीडियो फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। एसएसपी अविनाश पांडेय का कहना है कि माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सोशल मीडिया पर इस मामले को तूल देने के मामले में साइबर विशेषज्ञ निगरानी कर रहे हैं।
Eight accused jail for block road creating ruckus Collectorate gate in connection Meerut student murder case
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना और जाम लगाते लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी ने खदेड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव की बीए छात्रा की हत्या के मामले में बुधवार को कलक्ट्रेट के बाहर जमकर बवाल हुआ था। पीड़ित परिवार के लोगों के साथ ही मेरठ और बाहरी जिलों से आए सैकड़ों समर्थक मुख्य आरोपी अंकुश के भाई पीएसी सिपाही अंकित चौधरी और उसकी मां की गिरफ्तारी, दुष्कर्म की धाराएं जोड़ने व विवेचना में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
Eight accused jail for block road creating ruckus Collectorate gate in connection Meerut student murder case
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना और जाम लगाते लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी ने खदेड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब तीन घंटे तक चले धरने प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी अविनाश पांडेय ने धरना खत्म कराने का प्रयास किया मगर ग्रामीण नहीं माने, बाद में पुलिस ने लाठियां फटकार कर जाम खुलवाया। एसएसपी ने बंदी वाहन के अंदर प्रदर्शन में शामिल रहे रवि गौतम को कई थप्पड़ भी मारे थे। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। पूरी कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Eight accused jail for block road creating ruckus Collectorate gate in connection Meerut student murder case
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना और जाम लगाते लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी ने खदेड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन्हें भेजा गया जेल
इस मामले में रवि गौतम, दिग्विजय भाटी, लवी प्रधान उर्फ शुभम, ऋतिक गौतम, नवनीत कुमार, अरविंद कुमार, हिमांशु सिद्धार्थ, अंकित कुमार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें चौधरी चरण सिंह जिला कारागार 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वीडियो के माध्यम से पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
Eight accused jail for block road creating ruckus Collectorate gate in connection Meerut student murder case
हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना और जाम लगाते लोगो को फ़ोर्स के साथ एसएसपी ने खदेड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिग्विजय सिंह भाटी, रवि गौतम और हिमांशु हैं मुख्य आरोपी
एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि कलक्ट्रेट व कमिश्नरी कार्यालय के बाहर बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन करने और मुख्य मार्ग को जाम करने के मामले में मुख्य आरोपी दिग्विजय सिंह भाटी, रवि गौतम, सुशील गौतम और हिमांशु सिद्धार्थ हैं। दिग्विजय भाटी पर पहले से नौ मुकदमे दर्ज हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed