फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एनकाउंटर: लूट की रकम से जिस गर्लफ्रेंड को ऐश कराता था 'नायडू', अब पुलिस खोज रही उसकी लोकेशन  

Thu, 20 Feb 2020 03:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Feb 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
Encounter: infamous Shakti naidu used to fulfil dream of his girlfriend with robbed Money
shakti naidu, naidu encounter, meerut police - फोटो : अमर उजाला

कुख्यात शक्ति नायडू और उसके साथी तिलकराज का दिल्ली, पंजाब व हरियाणा में भी आपराधिक रिकॉर्ड है। लुटी रकम से दोनों कुख्यात गर्लफ्रेंड को शॉपिंग कराते थे। मुठभेड़ में नायडू की मौत के बाद पुलिस जांच में यह बात सामने आई है।



पुलिस ने बताया कि हरियाणा के कैथल की एक गर्लफ्रेंड के नाम पर अपराधी तिलकराज ने काफी पैसा दिया हुआ है। हनी हत्याकांड के दौरान भी तीनों बदमाश गर्लफ्रेंड की गाड़ी से मेरठ आए थे। पुलिस ने अब तीनों की गर्लफ्रेंड की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है।

Encounter: infamous Shakti naidu used to fulfil dream of his girlfriend with robbed Money
शक्ति नायडू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दो लाख के इनामी शक्ति नायडू का खौफ दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश में था। मुठभेड़ में मंगलवार को नायडू की मौत हो गई, लेकिन उसका गैंग अभी चल रहा है।

कई व्यापारियों से नायडू ने रंगदारी मांगी हुई थी। उसकी मौत से खौफ का खात्मा हो गया। पुलिस का कहना कि नायडू और तिलकराज की गर्लफ्रेंड की जानकारी मिली है। जिसे वह लूट की रकम देते थे।
Encounter: infamous Shakti naidu used to fulfil dream of his girlfriend with robbed Money
कुख्यात नायडू की पत्नी व अन्य परिजन - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमार्टम पर नायडू का शव लेने आई उसकी पत्नी राखी ने भी बताया कि वांटेड होने के दौरान तिलकराज की हरियाणा के कैथल की एक युवती से दोस्ती हुई। दोनों में प्रेम संबंध बने, जिसको तिलकराज लूट की रकम से शॉपिंग कराता था।

31 जनवरी को कंकरखेड़ा में हनी की हत्या के दौरान भी तिलकराज से बरामद गाड़ी कैथल (हरियाणा) की युवती की है। पुलिस इसकी जांच कर सकती है। यह बात नायडू ने ही राखी को बताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Encounter: infamous Shakti naidu used to fulfil dream of his girlfriend with robbed Money
shakti naidu, naidu encounter, meerut police - फोटो : अमर उजाला

50 लाख की रंगदारी मांगी थी 
बुधवार को लुधियाना पंजाब, दिल्ली और जयपुर पुलिस कंकरखेड़ा पहुंची। सीओ दौराला से मुलाकात करके बताया कि शक्ति नायडू ने पंजाब में पांच दिन पहले एक व्यापारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।

नायडू का साथी गुरी को पंजाब पुलिस ने पकड़ा है। जिसने पूछताछ में नायडू का नाम बताया था। बताया कि पांच दिन पहले नायडू की लोकेशन पंजाब में थी। नायडू पर दर्ज 10 मुकदमों की जानकारी भी पुलिस को बताई।

विज्ञापन
Encounter: infamous Shakti naidu used to fulfil dream of his girlfriend with robbed Money
meerut police - फोटो : अमर उजाला

नायडू गैंग के 35 बदमाश रडार पर 
नायडू गैंग के 35 बदमाश पुलिस के रडार पर हैं। मेरठ पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से नायडू का आपराधिक रिकार्ड लेकर उसके गैंग से जुडे़ बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि मेरठ में भी इस गैंग के तीन बदमाश हैं। जिनकी पुलिस अभी जांच करने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि मेरठ में नायडू का बड़ा नेटवर्क है, जिसकी कुंडली खंगाली जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed