{"_id":"665ca92f0a90ebb30e0c88a8","slug":"four-people-burnt-alive-in-meerut-santro-car-caught-fire-bodies-had-turned-into-skeleton-2024-06-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिंदा जलकर चार की मौत: CNG फिट सेंट्रो कार में लगी आग, बचने का भी नहीं मिला मौका, कंकाल बन चुके थे शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदा जलकर चार की मौत: CNG फिट सेंट्रो कार में लगी आग, बचने का भी नहीं मिला मौका, कंकाल बन चुके थे शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 02 Jun 2024 10:54 PM IST
मेरठ के चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। जानी और भोला के बीच दिल्ली से हरिद्वार जा रही सेंट्रो कार में गांव सिसौला खुर्द के सामने आग लग गई। कार में सवार चारों लोग जिंदा जल गए। हादसे के बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई। आग बुझाई गई तो कार के अंदर का दृश्य देख अधिकारी भी सन्न रह गए। कार में चार लोगों के शव नजर आए जो जलकर कंकाल बन चुके थे। दो आगे वाली सीट पर तो दो पिछली सीट पर पड़े थे। हादसे को जिसने भी देखा उसी की रूह कांप गई।
Trending Videos
2 of 5
सेंट्रो कार हादसा मेरठ
- फोटो : amarujala
चौधरी चरण सिंह गंग नहर पटरी पर रात नौ बजे के करीब किसी ने फायर कंट्रोल रूम को फोन कर कार में आग लगने की सूचना दी। जानी थाना पुलिस और फायर कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। फायर कर्मियों ने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने पर देखा गया तो कर में चार लोगों के कंकाल पड़े हुए थे। चारों लोग इतनी बुरी तरह से जल चुके हैं कि यह भी पहचान करना मुश्किल हो रहा है कौन पुरुष है, कौन महिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सेंट्रो कार हादसा मेरठ
- फोटो : amarujala
गाड़ी की नंबर प्लेट मिली है, जिस पर दिल्ली का नंबर DL4Cएपी 4792 है। गाड़ी दिल्ली के सोहनपाल पुत्र ओमप्रकाश गांव पहलादपुर बांगर के नंबर पर है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। एसपी देहात कमलेश बाहदुर ने बताया कि मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। कार में आग कैसे लगी, इसके बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई है।
4 of 5
सेंट्रो कार हादसा मेरठ
- फोटो : amarujala
कार में लगी है सीएनजी किट
सीएफओ संतोष राय का कहना है कि कार में सीएनजी किट लगी हुई है। जब फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तो कर में भीषण आग लगी हुई थी। आग बुझाने पर चार लोगों के जले हुए शव मिले। प्रथम दृष्टयटा सीएनजी किट में आग लगना माना जा रहा है। हालांकि पूरी जांच पड़ताल के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
सेंट्रो कार हादसा मेरठ
- फोटो : amarujala
इस भीषण हादसे की जानकारी लगते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि पुलिस ने इस मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। वाहनों को रोका जा रहा है। पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर ही मौजूद है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। हादसे की गहनता से जांच की जा रही है। एसएसपी व जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।