दिल्ली स्थित रोहिणी कोर्ट में पुलिस की गोली से ढेर हुए राहुल उर्फ नितिन उर्फ केके का शव सोमवार देर रात उसके गांव फफूंडा में पहुंच गया। दिल्ली पुलिस शव को लेकर आई। इसकी जानकारी के बाद खरखौदा पुलिस गांव में पहुंची। मंगलवार सुबह शव का अंतिम संस्कार किया गया लेकिन इस दौरान पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई। मंगलवार सुबह राहुल के अंतिम संस्कार के दौरान जहां लोगों की भारी भीड़ रही, वहीं पुलिस नदारद रही।
गैंगवार: रोहिणी कोर्ट में ढेर हुए राहुल के शव का फफूंडा में हुआ अंतिम संस्कार, लापरवाह रही पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार को पुलिस कस्टडी में शातिर अपराधी गोगी को टिल्लू गैंग के दो शूटरों ने मार डाला। कोर्ट में मौजूद पुलिसवालों ने दोनों शूटरों को वहीं ढेर कर दिया। इसमें एक शूटर मेरठ के खरखौदा के फफूंडा गांव का निवासी राहुल उर्फ नितिन उर्फ केके था। वह गांव छोड़कर टिल्लू गैंग में शामिल हो गया था। टिल्लू और गोगी के बीच में गैंगवार चल रही थी। इसके चलते उसकी हत्या को अंजाम दिया गया है।
गोगी गैंग के बदमाश टिल्लू के साथियों को ढूंढ रहे हैं। इस घटना के बाद से दिल्ली पुलिस सतर्क है। दिल्ली की स्पेशल सेल ने टिल्लू गैंग के शूटर उमंग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने पूछताछ में बताया कि गोगी की हत्या के लिये टिल्लू ने जेल में बागपत के अपराधी सुनील राठी से हाथ मिलाया था। टिल्लू और गोगी के बदमाशों के बीच गैंगवार मेरठ और बागपत तक न पहुंचे, इसको लेकर पुलिस अलर्ट है। अनहोनी की आशंका देखते राहुल के शव को दिल्ली पुलिस ने देने से मना कर दिया था।
सोमवार देर रात पोस्टमार्टम कराने के बाद दिल्ली पुलिस राहुल के शव को लेकर उसके गांव फफूंडा पहुंची। वहीं, खरखौदा पुलिस भी गांव में तैनात रही। सीओ किठौर बृजेश सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों ने मंगलवार सुबह शव का अंतिम संस्कार करा दिया। वहीं इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई। मंगलवार को राहुल के अंतिम संस्कार के दौरान भारी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई, लेकिन पुलिस नदारद रही। ऐसे में चर्चा रही कि जिस तरह गोगी के गुर्गे राहुल के साथियों की तलाश में जुटे हैं, यदि कोई अनहोनी हो गई तो कौन जिम्मेदार होगा।
राहुल ने बनाई थी हत्या की योजना
साढ़े छह लाख के इनामी रहे शातिर अपराधी जितेंद्र मान उर्फ गोगी को पुलिस कस्टडी में रोहिणी कोर्ट मारने की प्लानिंग राहुल उर्फ नितिन उर्फ केके निवासी फफूंडा ने बनाई थी। राहुल ही वकील की वेशभूषा बनाकर अपने साथी के साथ कोर्ट में पहुंचा। फाइल में पिस्टल रखी हुई थी।