सब्सक्राइब करें

बेसबब: गांव की युवती को कोठे पर देख हैरान रह गया युवक, प्यार में देह व्यापार के दलदल से निकाली प्रेमिका, दिल छूं लेंगी ये कहानियां

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 12 May 2022 01:29 PM IST
विज्ञापन
Heart touching stories of prostitution will make you cry, man pulled her Girl out of prostitution in love from red light area Meerut
कबाड़ी बाजार से रेस्क्यू कराई गई युवतियां - फोटो : amar ujala

मेरठ का कबाड़ी बाजार या रेड लाइट एरिया एक ऐसी जगह जिसके नाम मात्र से ही आज भी लोग मुहं फेरने लगते हैं। एक ऐसी जगह जहां न जाने कितनी ही मासूम लड़कियों की जिंदगियां देह व्यापार के काले दलदल में धकेल दी जाती थी। तंग कमरों में बंद ये जिंदगियां गुमनाम अंधेरे के बीच कब खत्म हो जाती हैं पता भी नहीं चलता। हाईकोर्ट के आदेश पर तीन साल पहले इस क्षेत्र में चल रहे कोठों पर पुलिस ने ताला जड़ दिया। यहां अब देहव्यापार भले ही न होता हो लेकिन इलाके में बंद पड़े इन भवनों में कई ऐसी कहानियां कैद हैं जो इस जगह की जिल्लत भरी जिंदगी की दास्ताना बयान करती हैं। पुलिस ने जब-जब यहां कार्रवाई की तब ही वेश्यावृति का घिनौना सच सामने आता।



दूसरे प्रदेशों से लड़कियों का अपहरण कर या खरीदकर उन्हें देह व्यापार के कारोबार में झोंक दिया जाता था। पुलिस यहां से कई ऐसी ही लड़कियों को रेस्क्यू भी कराया। वहीं कई ऐसे किस्से भी सामने आए जब देह व्यापार में लिप्त महिलाओं की आपबीती सुन हर कोई हैरान रह गया। आइए नजर डालते हैं ऐसी ही कहानियों पर जिनकी हकीकत किसी को भी रुला सकती है: -

Trending Videos
Heart touching stories of prostitution will make you cry, man pulled her Girl out of prostitution in love from red light area Meerut
पीड़ित युवती

गांव की सबीना को कोठे पर देख हैरान रह गया था युवक
पश्चिमी बंगाल के 24 परगना जिले के एक गांव की रहने वाली सबीना किसी काम से अपने घर से निकली थी। रास्ते से उसका कार सवार लोगों ने अपहरण कर लिया। नशीला पदार्थ देकर तीन दिन तक कोलकाता में एक मकान में रखा गया, वहां उसके जैसी कई अन्य युवतियां भी थी। उसके बाद उसे मेरठ में कबाड़ी बाजार के एक कोठे पर बेच दिया। सबीना को यातनाएं देकर जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया।

सबीना ने कभी नहीं सोचा था कि उसे ये दिन भी देखने पड़ेंगे। सबीना ने एक दिन कोठे की छत से अपने गांव के किसी परिचित युवक को देखा तो उसकी जान में जान आ गई। युवक की नजरें भी सबीना को पहचान गईं और वह उसे वहां देखकर हैरान रह गया। युवक मुजफ्फरनगर में एक सराफ के यहां काम करता था। यह युवक सराफा बाजार जाते समय कबाड़ी बाजार से अक्सर गुजरता था। सबीना ने उसे पहचान लिया। इससे पहले कि युवक कुछ करता, सबीना ने किसी तरह हिम्मत कर एक पर्ची नीचे फेंक दी। जिसे युवक ने उठा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heart touching stories of prostitution will make you cry, man pulled her Girl out of prostitution in love from red light area Meerut
कबाड़ी बाजार, मेरठ - फोटो : amar ujala

ऐसे नर्क से निकली सबीना की जिंदगी
युवक ने पर्ची उठाकर खोली तो उसमें लिखा था कि भैया आज रात 8:00 बजे ग्राहक बनकर कोठे पर आना। युवक ठीक आठ बजे कोठे पर ग्राहक बनकर पहुंचा तो वहां उसकी मुलाकात सबीना से हो गई। इस दौरान सबीना ने भाई कहकर युवक को सभी बातें बता दी। साथ ही कहा कि भैया कुछ भी करो, लेकिन मुझे इस नर्क से छुटकारा दिला दो। 

युवक अगले दिन आठ बजे रात में उसी कोठे पर फिर से ग्राहक बनकर पहुंचा, वहां सबीना ने फिर उसे दर्द भरी दास्तान सुनाई और कहा कि भैया कुछ भी हो मुझे बस यहां से बंधनमुक्त करा दो। युवक ने सबीना की आपबीती अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद युवक स्थानीय दुकानदार के नौकर को लेकर एंटी हृयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाने पहुंचा मामले की जानकारी दी, जिसके बाद सबीना को वहां से छुड़ाया गया। 20 साल की सबीना ने कबाड़ी बाजार की नर्क भरी जिंदगी से छुटकारा पाने की आस ही छोड़ दी थी। लेकिन उसकी सूझबूझ और एक युवक के हौसले ने उसे इस जिल्लत भरी जिंदगी से छुटकारा दिला दिया। 

Heart touching stories of prostitution will make you cry, man pulled her Girl out of prostitution in love from red light area Meerut
बांग्लादेश की युवती को मुक्त कराया

नौकरी का झांसा देकर तीन बार बेची गई युवती
बांग्लादेश के बघरा जिले की निवासी 19 वर्षीय युवती की शादी हो चुकी थी। उसका एक साल का बेटा भी था। करीब डेढ़ साल पहले युवती अपनी सहेली के साथ घूमने निकली थी। अंधेरा होने के चलते वह तारापुरा बॉर्डर के पास रास्ता भटक गई। यहां एक दलाल युवती को घर पहुंचाने की बात कहकर मुंबई ले गया। उसने युवती को मुंबई में बेच दिया।

मुंबई में युवती से वेश्यावृति कराई गई जिसके बाद उसे दिल्ली के कोठे पर बेचा गया। यहां से दलाल ने उसे मेरठ में कबाड़ी बाजार में एक कोठे पर बेच दिया। इस दौरान युवती को तीन बार बेचा और खरीदा गया। तब से कबाड़ी बाजार स्थित गंगा थापा के कोठे पर उससे देह व्यापार कराया जा रहा था। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: देह व्यापार के लिए बदनाम कबाड़ी बाजार की बदलेगी सूरत, हाईकोर्ट ने बंद कराए थे 58 कोठे

विज्ञापन
Heart touching stories of prostitution will make you cry, man pulled her Girl out of prostitution in love from red light area Meerut
कार्रवाई के दौरान पुलिस - फोटो : amar ujala

एक दिन एक ग्राहक को उसने अपनी आपबीत सुनाई और बंधनमुक्त कराने की बात कही। ग्राहक ने फिर से आने का वादा कर उसे कोठे से छुड़ाने का आश्वासन दिया। कुछ दिन बाद युवक ज्यादा रकम देकर युवती को बाहर घुमाने की बात कहकर कोठे से बाहर ले आया। उसने युवती को थाने लेजाकर सारा माजरा पुलिस को समझा दिया।

तत्कालीन एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक के अनुसार युवती को सीधे थाना एएचटीयू ले जाया गया था। जहां से उसे उसके परिजनों को सौंप दिया। एसपी क्राइम ने यह भी बताया कि युवती को इस बात से भी अनजान रखा गया था कि वह हिंदुस्तान के किसी कोठे पर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed