फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honey Trap: शालू बन लोगों को फंसाती थी सुमैया, फिर होटल में ले जाती, पीछे से पहुंच जाते किराए के रिश्तेदार

Thu, 05 Sep 2024 03:53 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 05 Sep 2024 03:53 PM IST
विज्ञापन
Honey Trap: Sumaiya used to trap people by pretending to be Shalu, Bhabhi used to take them to hotels
आरोपी गैंग के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

परतापुर थाना क्षेत्र के एक शादीशुदा युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर एक महिला का फोन आया। महिला ने किसी जरूरी काम से मिलने की बात कही। युवक ने उसका फोन काट दिया। कुछ समय बाद युवक ने महिला को कॉल करके पूछा कि उसका नंबर कहां से मिला है। महिला से बातों का सिलसिला शुरू होते ही यह शख्स उसके जाल में फंसता चला गया। पुलिस तक मामला पहुंचा तो एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ। आगे पढ़ें कैसे लोगों को निशाना बनाता था ये गैंग।

Honey Trap: Sumaiya used to trap people by pretending to be Shalu, Bhabhi used to take them to hotels
आरोपी अनिकेत - फोटो : अमर उजाला

महिला ने बताया कि आपका नंबर मेरी सहेली रूहीना उर्फ सिमरन ने दिया है। फोन पर बात करते-करते दोनों दोस्ती की बात करने लगे। महिला ने अपना नाम शालू शर्मा बताया। तीन सितंबर की शाम छह बजे वो युवक से मिलने के लिए मेरठ आ गई।

दिल्ली रोड, रिठानी स्थित व्यू बैली होटल में दोनों ने कमरा लिया। युवक ने महिला से शारीरिक संबंध बनाए। होटल से बाहर आए तो शालू ने कहा कि यहां तो मेरे भैया-भाभी आ गए हैं। होटल के बाहर एक स्विफ्ट गाड़ी और बाइक खड़ी थी। उन लोगों ने युवक को जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया। 

Honey Trap: Sumaiya used to trap people by pretending to be Shalu, Bhabhi used to take them to hotels
आरोपी आसिफ - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली रोड पर काफी देर तक घुमाते रहे। पिटाई करते हुए 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। पैसे नहीं देने पर जान से मारने और दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। युवक ने बताया कि उसके मोबाइल की बैटरी डाउन थी, ऐसे में उन लोगों में से एक व्यक्ति ने उसके मोबाइल से सिम निकालकर अपने मोबाइल में डाल लिया। फिर उस नंबर से युवक की पत्नी और उसके भाई के मोबाइल पर बात करके उनसे भी दस लाख रुपये की मांग करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Honey Trap: Sumaiya used to trap people by pretending to be Shalu, Bhabhi used to take them to hotels
आरोपी रुहीना - फोटो : अमर उजाला

युवक ने बताया कि वे आपस में एक दूसरे को सिमरन उर्फ रुहीना, आसिफ, अनिकेत, दीपक, फिरोज, फहीम के नाम से पुकार रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने तेरे जैसे बहुत से लोगों से रुपये लिए हैं। युवक ने बताया कि आरोपियों में एक बाउंसर दीपक निवासी ग्राम डीलना थाना भोजपुर और अनिकेत निवासी सैनिक कॉलोनी कसेरूखेड़ा लालकुर्ती का रहने वाला है। बाकी सभी आरोपी दिल्ली के हैं। 

आरोपी उसको सड़क पर छोड़कर यह कहकर चले गए कि जल्दी से रुपयों का इंतजाम कर लेना नहीं तो दुष्कर्म के मुकदमे में जेल जाएगा और सभी रिश्तेदारों के सामने बदनाम कर देंगे। 

विज्ञापन
Honey Trap: Sumaiya used to trap people by pretending to be Shalu, Bhabhi used to take them to hotels
आरोपी शालू - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि युवक की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने दो महिलाओं समेत गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने काफी लोगों को हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ठगा है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के पास से सात मोबाइल, सुमैय्या के पास शालू नाम का फर्जी आधार कार्ड, स्विफ्ट गाड़ी, बाइक और सात मोबाइल बरामद हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed