फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honey Trap: इन चेहरों की मासूमियत पर जो गया जाल में फंसा, दो महिला समेत सात गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे शिकार

Thu, 05 Sep 2024 11:47 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 05 Sep 2024 11:47 AM IST
विज्ञापन
Seven people including two women and five youths arrested in Meerut honey trap case
हनीट्रेप में फंसाता था गैंग - फोटो : अमर उजाला

मेरठ की इन महिलाओं के चेहरों की मासूमियत पर मत जाइएगा, जिसने भी ये गलती करने की हिमाकत की वो इनके बिछाए जाल में फंस गया। ऐसा फंसा कि पिटाई तो हुई ही, साथ ही लाखों रुपये भी गैंग को देने पड़े। 



परतापुर थाना क्षेत्र का युवक गैंग की सदस्य का वीडियो कॉल पर चेहरा देखकर फिदा हो गया। होटल में कमरा बुक करके उसके साथ संबंध बनाए। इसी बीच गैंग के लोग होटल के बाहर पहुंच गए। युवक को गाड़ी में बिठाकर जमकर पिटाई की।

पत्नी और रिश्तेदार को फोन करके कहा कि 10 लाख रुपये नहीं दिए तो यह जेल जाएगा। युवक की तहरीर पर परतापुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो महिलाओं और गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

Seven people including two women and five youths arrested in Meerut honey trap case
आरोपी रुहीना - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि परतापुर थाना क्षेत्र के एक शादीशुदा युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर एक महिला का फोन आया। 

महिला ने किसी जरूरी काम से मिलने की बात कही। युवक ने उसका फोन काट दिया। कुछ समय बाद युवक ने महिला को कॉल करके पूछा कि उसका नंबर कहां से मिला है। 

Seven people including two women and five youths arrested in Meerut honey trap case
आरोपी शालू - फोटो : अमर उजाला

महिला ने बताया कि आपका नंबर मेरी सहेली रूहीना उर्फ सिमरन ने दिया है। फोन पर बात करते-करते दोनों दोस्ती की बात करने लगे। महिला ने अपना नाम शालू शर्मा बताया। तीन सितंबर की शाम छह वो युवक से मिलने के लिए मेरठ आ गई।

दिल्ली रोड रिठानी स्थित व्यू बैली होटल में दोनों ने कमरा लिया। युवक ने महिला से शारीरिक संबंध बनाए। होटल से बाहर आए तो शालू ने कहा कि यहां तो मेरे भइया, भाभी आ गए हैं। होटल के बाहर एक स्विफ्ट गाड़ी और बाइक खड़ी थी। उन लोगों ने युवक को जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Seven people including two women and five youths arrested in Meerut honey trap case
आरोपी आसिफ - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली रोड पर काफी देर तक घुमाते रहे। पिटाई करते हुए 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। रुपये नहीं देने पर जान से मारने और दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
 

विज्ञापन
Seven people including two women and five youths arrested in Meerut honey trap case
आरोपी फिरोज - फोटो : अमर उजाला

युवक ने बताया कि उसके मोबाइल की बैटरी डाउन थी, ऐसे में उन लोगों में से एक व्यक्ति ने उसके मोबाइल से सिम निकालकर अपने मोबाइल में डाल लिया। फिर उस नंबर से युवक की पत्नी और उसके भाई के मोबाइल पर बात करके उनसे भी दस लाख रुपये की मांग करने लगे। वे आपस में एक दूसरे को सिमरन उर्फ रुहीना, आसिफ, अनिकेत, दीपक, फिरोज, फहीम के नाम से पुकार रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed