फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हनीट्रैप मामला: काॅल करके होटल बुलाती सुमैया, निकलते ही करवा देती पिटाई, फिर गैंग संग मिलकर करती थी ये काम

Thu, 05 Sep 2024 05:37 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 05 Sep 2024 05:37 PM IST
विज्ञापन
Honeytrap case: Sumaiya used to call people to the hotel than used to ask for money
आरोपी महिलाएं - फोटो : अमर उजाल

मेरठ में हनीट्रैप का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को एक बड़े गैंग का पर्दाफाश कर दो महिला और पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं इनसे पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं। आइए जानते हैं कि अखिर कैसे ये युवतियों इन युवकों के साथ मिलकर भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाती थीं और फिर उनसे गलत कार्य कराकर दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देती और उनसे रुपये ऐंठती थीं।

Honeytrap case: Sumaiya used to call people to the hotel than used to ask for money
आरोपी रुहीना - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बुधवार को दीपक (28) निवासी डीलना भोजपुर, गाजियाबाद, अनिकेत निवासी सैनिक कालोनी कसेरूखेड़ा लालकुर्ती, स्मिरन उर्फ रुहीना (30) निवासी अशोक मोहल्ला, मौजपुर उत्तर पूर्वी दिल्ली, सुमैय्या उर्फ शालू (32) निवासी गली नंबर 32 मधु विहार दिल्ली, आसिफ (27) निवासी गली नंबर आठ राजीव नगर हर्ष विहार पूर्वी दिल्ली, फिरोज (28) निवासी राजीव नगर बैंक कालोनी मंडोली हर्ष विहार दिल्ली और फहीम (30) निवासी शहीदनगर साहिबाबाद गाजियाबाद शामिल हैं।

Honeytrap case: Sumaiya used to call people to the hotel than used to ask for money
आरोपी शालू - फोटो : अमर उजाला

गैंग में शामिल सुमैया शालू बनकर अचानक से किसी शख्स को फोन करती है और कहती है कि उसकी सहेली सिमरन ने उसका नंबर दिया है। उससे कुछ जरूरी बात करनी है। व्यक्ति उसका काॅल काट देता है लेकिन एक दो दिन के भीतर फिर से बातों का सिलसिला शुरू होता है। आखिरकार ये महिला उक्त व्यक्ति को  मीठी बातों में फंसाकर अपना शिकार बना लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Honeytrap case: Sumaiya used to call people to the hotel than used to ask for money
आरोपी दीपक - फोटो : अमर उजाल

यह व्यक्ति को मिलने की की बात कहकर होटल में बुलाती है। वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाती है। इसी बीच गैंग के सदस्य युवती के परिजन बनकर होटल पहुंच जाते हैं। होटल से बाहर आते ही महिला कहती है कि उसके परिजन भी यहां पहुंच गए हैं अब तो मुश्किल हो गई। इसके बाद परिजन दोनों को गाड़ी में बैठा लेते हैं और यहां से व्यक्ति की पिटाई शुरू कर दी जाती है।

विज्ञापन
Honeytrap case: Sumaiya used to call people to the hotel than used to ask for money
आरोपी अनिकेत - फोटो : अमर उजाला

महिला उसे कहती है कि घर से रुपये मंगाओं अन्यथा दुष्कर्म के केस में जेल जाओगे। ये सभी आरोपी इस व्यक्ति को सड़क पर छोड़कर यह कहकर चले गए कि जल्दी से रुपयों का इंतजाम कर लेना नहीं तो दुष्कर्म के मुकदमे में जेल जाएगा और सभी रिश्तेदारों के सामने बदनाम कर देंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed