अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत ‘रफ्तार-ए-आजादी’ तिरंगा बाइक रैली का आयोजन आज सुबह नौ बजे किया गया। मोहकमपुर दिल्ली रोड स्थित अमर उजाला के मुख्य कार्यालय से बाइक रैली का शुभारंभ किया गया और समापन पीवीएस मॉल शास्त्रीनगर पर हुआ। बाइक रैली को लेकर शहर के युवाओं और महिलाओं में भारी जोश दिखा। बड़ी संख्या में शहर के हर वर्ग और संगठन के लोग सहभागिता करने पहुंचे।
रफ्तार ए आजादी: 'मां तुझे प्रणाम' के तहत तिरंगा बाइक रैली में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये रहा रूट
अमर उजाला के मोहकमपुर स्थित मुख्य कार्यालय से बाइक रैली शुरू हुई यहां से रैली नवीन मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर, दिल्ली चुंगी चौराहा, फुटबाल चौराहा, रेलवे रोड चौराहा, केसरगंज, भैसाली बस अड्डा, बेगमपुल चौराहा पहुंची। वहां से मुड़ते हुए बेगमपुल रोड, बच्चा पार्क चौराहा, ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा, गांधी आश्रम चौराहा होते हुए नई सड़क से सेंट्रल मार्केट के लिए मुड़ी।
सेंट्रल मार्केट होते हुए सीधे शास्त्रीनगर मार्ग पर पहुंचकर पीवीएस मॉल पहुंची। रैली के दौरान ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह पालन किया गया। बाइक रैली में सभी दुपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाकर पहुंचे। बिना हेलमेट रैली में चलने की अनुमति नहीं दी गई।
ये रहा वाहनों का क्रम
बाइक रैली में सबसे आगे ट्रैफिक पुलिस की इंटरसेप्टर चलती रही। उसके पीछे साउंड सिस्टम लगी अमर उजाला की गाड़ी और उसके पीछे खुली जीप में बच्चे भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते चल रहे थे।
इसके बाद ट्रैफिक पुलिस की महिला एंजिल, उनके बाद महिला बाइकर्स का ग्रुप और उनके पीछे शहर की महिलाएं और युवतियां स्कूटी पर सवार रहीं। इनके पीछे ट्रैफिक पुलिस की मोबाइल बाइक (ट्रैमो) होगी और उनके पीछे बाइकर्स ग्रुप होंगे। इन सबके बाद शहर के युवाओं का काफिला रैली में शामिल हुआ।