फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवबंद: मदरसा छात्रों को कमरे देने वाले मकान मालिकों पर खुफिया एजेंसियां सख्त, दी ये चेतावनी

Sat, 23 Feb 2019 03:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 23 Feb 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
Intelligence agencies strict on landlord who gives room to madrasa students in  Deoband
आतंकी गिरफ्तार

यूपी के देवबंद से जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद मदरसा छात्रों को कमरे किराए पर देने वालों पर खुफिया एजेंसी के अधिकारी सख्त हो गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने मकान मालिकों को आदेश दिया है कि किराए पर रहने वाले लोगों का सत्यापन करा लें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


  

Intelligence agencies strict on landlord who gives room to madrasa students in  Deoband
मदरसा बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि दारुल उलूम और दारुल उलूम वक्फ समेत दूसरे छोटे मदरसों में इस्लामी तालीम हासिल करने के लिए देश के कोने कोने से छात्र यहां आते हैं। जो शैक्षिक संस्थानों में जगह न होने की वजह से किराए पर कमरे लेकर रह रहे हैं। 

Intelligence agencies strict on landlord who gives room to madrasa students in  Deoband
शहर के शाही कटरा स्थित मदरसा जामिया मिफ्ताउल आेलूम शाही कटरा का छात्रावास खाली कराया गया। - फोटो : mau

बृहस्पतिवार रात मोहल्ला खानकाह स्थित ईदगाह रोड पर नाज मंजिल से जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों के पकड़े जाने के बाद खुफिया विभाग के अधिकारी सख्त हो गए हैं। अधिकारियों ने किराए पर कमरे देने वाले मकान मालिकों को शीघ्र किराए पर रहने वाले छात्रों का सत्यापन कराए जाने के आदेश दिए हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Intelligence agencies strict on landlord who gives room to madrasa students in  Deoband
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

खुफिया विभाग के आदेशों का पालन न करने वालों को अल्टीमेटम भी दिया गया है कि यदि वह शीघ्र सभी छात्रों का रिकॉर्ड उपलब्ध कराकर सत्यापन नहीं कराते तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही अधिकारियों ने मकान मालिकों को किराएदारी से संबंधित रजिस्टर बनाने का आदेश भी दिया है। अधिकारियों ने कहा कि वह कभी भी आकर इसकी जांच कर सकते हैं। 


 
विज्ञापन
Intelligence agencies strict on landlord who gives room to madrasa students in  Deoband
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

छात्रों के चार मोबाइल भी साथ ले गई एटीएस 
देवबंद। नाज मंजिल में रहने वाले छात्रों ने बताया कि एटीएस छापेमारी के दौरान उनके मोबाइल भी अपने साथ ले गई। छात्रों के मुताबिक टीम चार छात्रों के मोबाइल फोन लेकर गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed