फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगजनी से खुली भूसा मंडी में अवैध धंधे की पोल, संवेदनशील क्षेत्र को भांपने में चूका कैंट बोर्ड 

Fri, 08 Mar 2019 05:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 08 Mar 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
ire opens the poles Illegal trade of smack  mafia was going on in  fish market in Meerut
मेरठ बवाल

मेरठ में भूसा मंडी और मछेरान में अवैध धंधे भी होते हैं, इसकी पोल झुग्गी झोपड़ियों में हुई आगजनी ने खोल दी। जांच करने पहुंचे लोगों ने देखा कि वहां पर अवैध वाहनों के पार्ट्स भी हैं। इसकी रिपोर्ट खुफिया विभाग ने शासन को भेजी है, जिसमें जिक्र किया कि भूसा मंडी में अवैध धंधे भी बहुत चलते हैं। 

ire opens the poles Illegal trade of smack  mafia was going on in  fish market in Meerut
मेरठ बवाल

खुफिया विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक भूसा मंडी में बिना अनुमति के कई गोदाम और फैक्टरियां चल रही है। जिसमें केमिकल फैक्टरी भी है, जिसका कोई लाइसेंस भी नहीं है। आग लगाने के पीछे कई शातिरों के नाम भी पुलिस की जांच में आए हैं। इसकी जांच करने में पुलिस जुट गई है। 

ire opens the poles Illegal trade of smack  mafia was going on in  fish market in Meerut
मेरठ बवाल

स्मैक माफिया तसलीम भी था : पुलिस ने बताया कि भूसा मंडी में स्मैक माफिया तसलीम का धंधा चलता है। तसलीम ने 50 से अधिक लोग स्मैक की सप्लाई करने में लगाए हुए हैं। इसको लेकर अलग-अलग चर्चाएं है। वह हाल में जेल से छूटकर आ गया था। बवाल में तसलीम था या नहीं, इसकी जांच पुलिस कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
ire opens the poles Illegal trade of smack  mafia was going on in  fish market in Meerut
मेरठ बवाल

संवेदनशील क्षेत्र को भांपने में चूका कैंट बोर्ड 
भूसा मंडी में बुधवार को हुए बवाल में खुफिया विभाग ने शासन को रिपोर्ट भेजी है। जिसमें कहा गया है कि कैंट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला मछेरान शहर के सात संवेदनशील क्षेत्रों में हैं। जहां पूर्व में भी दुघर्टना होने पर बवाल हो गया था। पुलिस ने समय रहते हालात पर काबू पाया, जिससे सरकारी और निजी संपत्ति को भी बचाया गया।

विज्ञापन
ire opens the poles Illegal trade of smack  mafia was going on in  fish market in Meerut
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार कैंट बोर्ड ने मछेरान से सटे भूसा मंडी में अवैध निर्माण पर कार्रवाई को लेकर कोई ठोस प्लानिंग नहीं की थी। पुलिस अधिकारियों को भी जानकारी नहीं दी गई। कैंट बोर्ड की टीम ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई उचित समय पर नहीं की। पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों को भी कार्रवाई के बारे में अवगत नहीं कराया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed