पश्चिमी यूपी की सात सीटों पर हार जीत का परचम आज लगभग तय है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, कैराना और बिजनौर में भाजपा की जीत पक्की हो चुकी है। वहीं बागपत में इस वक्त कांटे का मुकाबला जारी है। इस बार चुनाव प्रक्रिया जहां रोचक रही वहीं मतगणना के दौरान भी प्रत्याशियों का प्रदर्शन रोमांचकारी रहा। यूपी के इन सात सीटों पर चुनाव को दिलचस्प बनाने में इन पांच बड़े कारणों ने भी बड़ी भूमिका निभाई :-
Election Results 2019: पांच बड़े कारण, जिन्होंने पश्चिमी यूपी की सात सीटों पर रोमांचक बनाया मुकाबला
पश्चिमी यूपी के सात सीटों पर चुनाव को दिलचस्प बनाने में इन पांच बड़े कारणों ने भी बड़ी भूमिका निभाई
इस बार चुनाव मैदान में अपनी परंपरागत सीट बागपत को छोड़कर जहां चौधरी अजित सिंह मुजफ्फरनगर से मैदान में थे। वहीं उनके बेटे जयंत यानी छोटे चौधरी को बागपत से टिकट दिया गया।इनमें चौधरी अजित सिंह मुजफ्फरनगर सीट से हार चुके हैं। वहीं पुत्र का रिपोर्टकार्ड क्या रहेगा यह जल्द ही सामने होगा।
सहारनपुर, बिजनौर, कैराना और मेरठ से कुल पांच मुस्लिम प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होना है। यहां सहारनपुर से बसपा प्रत्याशी फजलुर्ररहमान और भाजपा के राघव लखनपाल के बीच कड़ा मुकाबला है। हालांकि शुरुआत में बढ़त बनाने के बाद इमरान रेस से बाहर ही दिखाई दिए।
मेरठ में हाजी याकूब कुरैशी गठबंधन से भाजपा को कड़ी टक्कर दे रहे थे। लेकिन आखिर में राजेंद्र अग्रवाल ने कुरैशी को हरा दिया। रमजान के बीच गठबंधन समर्थक मतगणना स्थल पर डेरा जमाए हुए थे।
उधर, तब्बसुम हसन की हार-जीत पर सुबह से ही सबकी नजरें टिकीं थी लेकिन सातवें राउंड के बाद यहां भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने बढ़त बना ली। भाजपा की जीत यहां लगभग पक्की है।
दिग्गज मंत्रियों में जीत की होड़
बागपत से मैदान में उतरे राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह अपनी जीत पक्की मान रहे हैं वहीं मुजफ्फरनगर सीट पर सांसद संजीव बालियान बढ़त बनाए हुए हैं। दोनों ही भाजपा से टिकट मिला था। इन दोनों ही सीटों के परिणाम जानने के लिए हर कोई बेताब है कि कौन सा मंत्री गठबंधन को ज्यादा वोटों से मात देगा। दोनों ही सीटों पर मुकाबला दिलचस्प है।
हेट्रिक लगाने को बेताब सांसद
मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर गठबंधन और भाजपा प्रत्याशी अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। लेकिन भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल ने यहां से हैट्रिक लगा दी है। अब वह तीसरी बार यहां से सांसद चुने जाएंगे।