फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एसपी साहब! यहां पुलिस को रहने का कोई अधिकार नहीं, तस्वीरों में जानें क्या है माजरा

Mon, 04 Mar 2019 05:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 04 Mar 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
Looted in jewellery showroom at Meerut and, Victims warned SP City
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में लूट की घटना के बाद व्यापारियों ने दुकानों के शटर गिराते हुए कहा कि दुकानों की चाबियां एसपी सिटी को सौंप दो। साथ ही उन्होंने कहा कि शहर में अगर दिन में भी लूट होंगी तो यहां पुलिस को रहने का कोई अधिकार नहीं है।

Looted in jewellery showroom at Meerut and, Victims warned SP City
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शास्त्रीनगर में देवम ज्वैलर्स में लूट के विरोध में व्यापारियों ने एसपी सिटी को घेर लिया। एसपी सिटी से भाजपा नेता और व्यापारियों ने हंगामा करते हुए कहा कि मेरठ में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रही।

Looted in jewellery showroom at Meerut and, Victims warned SP City
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सेंट्रल मार्केट के अध्यक्ष किशोर वाधवा और पूर्व महामंत्री विनोद अरोड़ा ने कहा कि सेंट्रल मार्केट में पांच साल से पीएसी की पिकेट लगाने की मांग कर रहे हैं। हर घटना के बाद अधिकारी आश्वासन देते हैं। व्यापारियों ने दुकानों के शटर गिराते हुए कहा कि दुकानों की चाबियां एसपी सिटी को सौंप दो। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह व्यापारियों को संभालने में लगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Looted in jewellery showroom at Meerut and, Victims warned SP City
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

किशोर वाधवा ने कहा कि यह सभी चाबियां बाजार बंद कर नौचंदी पुलिस को सौंप देंगे। 24 घंटे में घटना का खुलासा चाहिए।

विज्ञापन
Looted in jewellery showroom at Meerut and, Victims warned SP City
घायल बैंककर्मी व मौके पर जमा भीड़

इस दौरान मेन सेंट्रल मार्केट के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने कहा कि यहां पुलिस चौकी होने के बाद भी घटनाएं हो रही हैं। सराफा बाजार के व्यापारी भी यहां पहुंच गए, जिन्होंने फोन पर कहा कि मार्केट बंद कर दें, हमारे भाजपा नेता भी सुरक्षित नहीं हैं। बाद में एसपी सिटी ने आश्वासन दिया कि पुलिस को 24 घंटे का समय तो दें।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed