फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बागपत: उत्खनन में दिखीं प्राचीन कब्रगाह की दीवारें, देखिए ये 7 अद्भुत तस्वीरें

Mon, 04 Mar 2019 04:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 04 Mar 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
Sinauli of baghpat district the excavation the picture of the ancient grave is seen
सिनौली गांव में उत्खनन - फोटो : अमर उजाला

बागपत के सिनौली में चल रहे उत्खनन के दौरान एक और प्राचीन दीवार नजर आ रही है। एक दीवार यहां पहले भी निकल चुकी है। संभावना है कि दोनों दीवार यहां मिली विशाल कब्रगाह की बाउंड्री हो सकती है। दीवारों के हड़प्पा कालीन होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा यहां एक कब्र और मिली है। तीसरे चरण में अब तक यहां दो कब्र मिल चुकी हैं।

Sinauli of baghpat district the excavation the picture of the ancient grave is seen
सिनौली गांव में उत्खनन, - फोटो : अमर उजाला

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण उत्खनन शाखा द्वितीय एवं भारतीय पुरातत्व संस्थान लाल किला दिल्ली की संयुक्त टीम सिनौली में तीसरे चरण का उत्खनन कार्य कर रही है। उत्खनन में महिला, बच्चों और पुरुषों के कंकाल, आभूषण, शाही ताबूत, तलवार, रथ, अनाज, बड़ी संख्या में मृदभांड और प्राचीन दीवार मिल चुकी हैं।

Sinauli of baghpat district the excavation the picture of the ancient grave is seen
सिनौली उत्खनन

उत्खनन के दौरान यहां पर एक और दीवार दिख रही है, जिसे हड़प्पा कालीन माना जा रहा है, यहां से धनुष मिलने की भी बात सामने आ रही है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। दीवारों और कब्र को साफ किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sinauli of baghpat district the excavation the picture of the ancient grave is seen
सिनौली उत्खनन

एएसआई की महानिदेशक डॉक्टर ऊषा शर्मा और निदेशक संजय मंजुल ने रविवार को उत्खनन स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Sinauli of baghpat district the excavation the picture of the ancient grave is seen
सिनौली उत्खनन

डॉक्टर उषा शर्मा ने कहा कि जो भी पुरावशेष मिल रहे हैं, वह ऐतिहासिक है। इनके कालक्रम पर शोध के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed