सोतीगंज में लूट-चोरी के वाहनों के कटान का अवैध धंधा फिर शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। गुरुवार रात खैर नगर में टायर खरीदने आए राजस्थान के लोग पकड़े गए तो वहीं रिश्वत लेकर कबाड़ी को छोड़ने के आरोप में सिपाही सस्पेंड हो गया। सोतीगंज में हाजी गल्ला के मोहल्ले में स्पेयर पार्ट्स के ट्रक उतरे।
चर्चित सोतीगंज के नए कारनामे: कहीं सिपाही सस्पेंड तो कहीं पार्ट्स खरीदने पहुंचे लोग, चौंका देंगे ये तीन मामले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से वाहनों के पुराने पार्ट्स लाते समय दर्शाया गया कि स्क्रैप लाया गया है। इसकी सूचना एसएसपी रोहित सजवाण तक पहुंची तो उन्होंने सीओ कैंट को मामले की जांच के आदेश दिए। सीओ रुपाली राय ने बताया कि दोनों कबाड़ियों की दुकानों को फिलहाल बंद कराया गया है। उनसे सामान की खरीदारी का बिल और अन्य कागजात मांगे गए हैं। जीएसटी नंबर एवं अन्य रिकॉर्ड देखा जा रहा है। संबंधित विभागों की टीम को भी बुलाया गया है, ताकि जांच पूरी हो सकें।
एसएसपी रोहित सजवाण का कहना है कि सोतीगंज में चोरी के वाहनों के पार्ट्स की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। बाहर से स्क्रैप लाकर बेचने वाले कबाड़ियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। दोनों कबाड़ियों की जांच कर सीओ से रिपोर्ट मांगी है।
दोबारा कार्य शुरू करने की मांगी थी अनुमति
पुलिस ने सोतीगंज बाजार में वाहनों के कमेले पर ताला डाल दिया था। तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी के स्थानांतरण के बाद से ही सोतीगंज के कबाड़ी वाहन कटान की फिराक में जुट गए थे। कई कबाड़ियों ने दोबारा से काम शुरू करने के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया था। इसकी अनुमति नहीं मिली तो अवैध ढंग से ही सामान ले आए।
सोतीगंज का शातिर कबाड़ी दबोचा
लालकुर्ती पुलिस ने सोतीगंज के शातिर कबाड़ी गंज बाजार सदर निवासी दानिश पुत्र शमशुद्दीन को गिरफ्तार किया है। उस पर चोरी और लूट के वाहन काटने का आरोप है। बीते साल सदर बाजार पुलिस ने एक घर में 52 इंजन बरामद किए थे। इस मामले में दानिश पर भी मुकदमा दर्ज है।