सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Meerut: सांसद अरुण गोविल के आश्वासन पर सेंट्रल मार्केट का धरना स्थगित, राहत पर टिकी व्यापारियों की नजर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 24 Apr 2026 01:28 PM IST
सार

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में सेटबैक विवाद को लेकर चल रहा महिलाओं का धरना सांसद अरुण गोविल के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया। उधर आवास एवं विकास परिषद ने आरटीओ रोड की ओर से दुकानों पर नोटिस चस्पा करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Meerut: Arun Govil Assures Support, Central Market Protest Suspended, Traders Await Relief
सांसद अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में सेटबैक विवाद को लेकर चल रहा महिलाओं का धरना सांसद अरुण गोविल के आश्वासन के बाद फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। धरना स्थल पर पहुंचे सांसद ने महिलाओं और व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी समस्या का समाधान निकालने के लिए गंभीरता से मंथन कर रही है। हालांकि महिलाओं ने साफ कहा कि उन्होंने धरना खत्म नहीं किया है, बल्कि फिलहाल स्थगित किया है। यदि उन्हें राहत नहीं मिलती है तो वे दोबारा आंदोलन शुरू करेंगी।

Trending Videos
Meerut: Arun Govil Assures Support, Central Market Protest Suspended, Traders Await Relief
मलिाओं का धरना व नोटिस चस्पा करती टीम - फोटो : अमर उजाला

सांसद के पहुंचते ही भावुक हुआ माहौल
धरना स्थल पर सांसद अरुण गोविल के पहुंचने के बाद माहौल भावुक हो गया। व्यापारी हरि पुजानी ने “मेरे घर राम आए हैं” भजन गाया, जिसे सुनकर कई महिलाएं अपनी व्यथा सुनाते हुए भावुक हो गईं।

सांसद ने महिलाओं को समझाते हुए कहा कि उन्हें वकील करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सरकार इस पूरे मामले में राहत का रास्ता तलाश रही है। उन्होंने महिलाओं से धरना समाप्त करने की अपील भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Arun Govil Assures Support, Central Market Protest Suspended, Traders Await Relief
सांसद अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने कहा-फिलहाल स्थगित कर रहे हैं आंदोलन
महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि उन्हें सरकार और अपने सांसद पर भरोसा है कि उन्हें न्याय मिलेगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके पक्ष में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो वे दोबारा धरने पर बैठेंगी। फिलहाल आंदोलन को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है।
Meerut: Arun Govil Assures Support, Central Market Protest Suspended, Traders Await Relief
नोटिस चस्पा करती टीम - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर नोटिस चस्पा करने शुरू
उधर उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की टीम ने आरटीओ रोड की ओर से दुकानों पर नोटिस चस्पा करने शुरू कर दिए हैं। उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार दुकानदारों को अवैध निर्माण हटाने के लिए दो सप्ताह का समय दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि तय अवधि में अवैध निर्माण नहीं हटाया गया तो जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त किया जाएगा और उसका खर्च भी संबंधित दुकानदारों से वसूला जाएगा।
विज्ञापन
Meerut: Arun Govil Assures Support, Central Market Protest Suspended, Traders Await Relief
सेंट्रल मार्केट में सांसद अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला

व्यापारियों ने किया सांसद का घेराव, कहा-हमारी बात नहीं सुनी जा रही
 महिलाओं को आश्वासन देने के बाद जैसे ही सांसद अरुण गोविल धरनास्थल से खड़े हुए, उसी दौरान व्यापारियों ने उनका घेराव कर विरोध जताया।

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता अपने पदाधिकारियों और अन्य व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचे और सांसद को घेरकर नाराजगी जाहिर की। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा है।

इस दौरान व्यापारियों और सांसद के बीच कुछ देर तक बातचीत भी हुई। व्यापारियों ने अपनी मांगों और परेशानियों को सामने रखते हुए समाधान की मांग की। मौके पर मौजूद लोगों के बीच कुछ समय तक माहौल गर्म भी रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed