Meerut: शादीशुदा प्रेमिका ने किया ब्रेकअप, मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, तीन घंटे बाद पुलिस ने उतारा
मेरठ के परतापुर क्षेत्र में प्रेमिका के शादी करने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे समझाकर नीचे उतारा और थाने ले गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक शुक्रवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया। घटना परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल रोड स्थित कनोहर तिराहे के पास की है।
यह भी पढ़ें: West UP Weather: अगले 72 घंटे का हीट वेव अलर्ट, तापमान 45°C तक पहुंचने का अनुमान, पढ़ें-कब मिलेगी राहत
पुलिस के अनुसार युवक की पहचान विवेक के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वह मेरठ में एक कंपनी में काम करता है और इंदिरापुरम कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है।
बताया गया कि उसका उसी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन कुछ दिन पहले महिला ने किसी दूसरे युवक से शादी कर ली। इसके बाद से वह युवक का फोन भी नहीं उठा रही थी। इसी बात से नाराज होकर विवेक शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
तीन घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा
पास की कॉलोनी के लोगों ने जब युवक को टावर पर चढ़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया।
तपती गर्मी में युवक को टावर पर देखकर पुलिस ने पास के दो युवकों के माध्यम से उसे पानी की बोतल भी भिजवाई। इसके बाद उसके दो दोस्तों को मौके पर बुलाया गया। दोस्तों से फोन पर बातचीत के बाद युवक मान गया और करीब तीन घंटे बाद टावर से नीचे उतर आया।
पुलिस ने युवक को थाने लाकर शुरू की कार्रवाई
युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X