West UP Weather: अगले 72 घंटे का हीट वेव अलर्ट, तापमान 45°C तक पहुंचने का अनुमान, पढ़ें-कब मिलेगी राहत
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 48–72 घंटे तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। तापमान 45°C तक पहुंचने की संभावना है, जबकि 27 अप्रैल से मौसम में बदलाव और हल्की राहत के संकेत मिल रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अप्रैल महीने में ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालात ऐसे हो गए हैं कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा दिखाई देने लगा है और लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार वेस्ट यूपी में अगले 48 से 72 घंटे तक हीट वेव का असर बना रह सकता है। इस दौरान तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर सकते हैं। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं चलने के कारण दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। तेजी से बढ़ते तापमान का असर बिजली और पानी की मांग पर भी देखने को मिल रहा है। गर्मी बढ़ने से लोग घरों में रहने को मजबूर हो रहे हैं।
27 अप्रैल से राहत के संकेत
मौसम विभाग के मुताबिक 26 अप्रैल की रात और 27 अप्रैल से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
एक्सपर्ट की चेतावनी: सावधानी बेहद जरूरी
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. समीम का कहना है कि तेजी से बढ़ती गर्मी के बीच सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि लापरवाही बरतने पर हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए लोगों को धूप और लू से बचाव करना चाहिए।
ऐसे करें लू से बचाव
-जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकलें
-सिर ढककर और हल्के कपड़े पहनें
-दिनभर पानी और तरल पदार्थ लेते रहें
-दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें
-बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें

कमेंट
कमेंट X