Meerut: शास्त्रीनगर में भाजपा जिलाध्यक्ष के रिश्तेदार को मारी गोली, पेटीज के रुपये मांगने पर वारदात, दो पकड़े
शास्त्रीनगर एफ ब्लॉक में न्यू डिलीशियस बेकर्स के नाम से मशहूर दुकान है। यहां दुकान मालिक राहुल के पास कुछ युवक पेटीज खाने आए थे। इसी दौरान उनकी राहुल से कहासुनी हो गई। राहुल को गोली मारकर आरोपी भाग गए। राहुल पाल भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल का रिश्तेदार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौचंदी थाना क्षेत्र के एफ-ब्लॉक शास्त्रीनगर में बृहस्पतिवार शाम पेटीज के रुपयों के मामूली विवाद में शराब के नशे में धुत दो युवकों ने भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल के रिश्तेदार और न्यू डिलीशियस बेकर्स के मालिक राहुल पाल को पिस्टल से गोली मार दी। पेट में गोली लगने से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और भाजपा खेमे में खलबली मच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दोनों मुख्य आरोपियों ग्राम कौल (खरखौदा थाना) निवासी ठेकेदार विकास त्यागी उर्फ विक्की और शास्त्रीनगर (नौचंदी थाना) निवासी गौरव वर्मा को परीक्षितगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।
शास्त्रीनगर सेक्टर-9 निवासी राहुल पाल की एफ-ब्लॉक में बेकरी की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे राहुल अपनी दुकान पर मौजूद थे तभी कार सवार विकास त्यागी और गौरव वर्मा वहां पेटीज खाने पहुंचे। पेटीज खाने के बाद जब भुगतान की बारी आई तो आरोपियों ने कम रुपये दिए। जब राहुल ने उनसे पूरी रकम देने का आग्रह किया तो दोनों युवकों ने आपा खो दिया और गाली-गलौज शुरू कर दी।
राहुल ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पिस्टल निकालकर उन्हें गोली मार दी। गोली राहुल के पेट में लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से आसपास के दुकानदारों में भगदड़ मच गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलते ही नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान में लगे सीसीटीवी की डीवीआर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी शराब के नशे में धुत थे। विकास कंस्टक्शन का काम करता है।
हरवीर पाल हाल जानने पहुंचे अस्पताल
घायल राहुल पाल को गंभीर हालत में न्यूटिमा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका सफल ऑपरेशन किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने अस्पताल पहुंचकर राहुल का हाल जाना और एसएसपी अविनाश पांडेय से फोन पर वार्ता कर आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के निर्देश पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है।
ये भी देखें...
Meerut: नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों का समय बदला, भयंकर गर्मी और लू को देखते हुए लिया फैसला

कमेंट
कमेंट X