फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ: भीषण बवाल फिर कई जगह आगजनी, असामाजिक तत्वों ने ऐसे मचाया आतंक, देखें 17 तस्वीरें

Wed, 06 Mar 2019 08:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Mar 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
Meerut Bawal, police force deployed in the city and, stressful situation
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में सदर थाना क्षेत्र के भूसा मंडी में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर आक्रोशित भीड़ ने हमला बोल दिया। इस दौरान देखते ही देखते भारी बवाल हो गया। पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की तो भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिस पर जमकर पथराव कर दिया। इस बीच भीड़ ने फायरिंग करते हुए पुलिसकर्मियों से वायरलेस और हथियार छीन लिए। इतना ही नहीं बल्कि असामाजिक तत्वों ने रोडवेज बसों सहित कई दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए धार्मिक स्थल में आग लगी दी। वहीं सिलेंडर फटने से करीब 200 झुग्गियां आग की चपेट में आ गई। हालांकि वहां के लोग पुलिस पर आग लगाने का आरोप लगा रहे हैं।

Meerut Bawal, police force deployed in the city and, stressful situation
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि सदर थाना पुलिस बुधवार को भूसा मंडी में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने गई थी। इसी के विरोध में बवाल हो गया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस व कैंट बोर्ड की टीम पर पथराव कर एक पुलिसकर्मी से वायरलेस सेट व कैंट बोर्ड के सुपरवाइजर का मोबाइल लूट लिया।

Meerut Bawal, police force deployed in the city and, stressful situation
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है। इसके विरोध में कुछ असामाजिक तत्वों ने वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Bawal, police force deployed in the city and, stressful situation
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ सौ से अधिक झुग्गियां आग की चपेट में आ गईं। लोगों का आक्रोश महताब सिनेमा होते हुए दिल्ली रोड पर भी पहुंच गया। दोनों जगह हंगामे के दौरान पथराव, फायरिंग, आगजनी तोड़फोड़ करते लोगों पर पुलिस ने लाठियां भांजकर खदेड़ा।

विज्ञापन
Meerut Bawal, police force deployed in the city and, stressful situation
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों ने रोडवेज बसों सहित कई दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की कोशिश की। पुलिस सड़क पर उतरी तो छतों से फायरिंग की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed