{"_id":"5c8215c0bdec22142c5c9fb9","slug":"meerut-bawal-stressful-peace-in-bhusa-mandi-and-macheran-after-conflict-force-deployed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बवाल के बाद भूसा मंडी और मछेरान में आक्रोश के बीच तनावपूर्ण शांति, फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाल के बाद भूसा मंडी और मछेरान में आक्रोश के बीच तनावपूर्ण शांति, फोर्स तैनात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
मेरठ बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ में भूसा मंडी और मछेरान में बवाल के बाद गुस्से व आक्रोश के बीच तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। कानून व्यवस्था और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस, पीएसी और आरएएफ तैनात हैं। हालांकि गुरुवार को बेसहारा लोग मदद की आस लगाए शासन-प्रशासन की राह ताकते रहे। दिन भर गहमागहमी का माहौल रहा। डीएम और एसएसपी ने भूसा मंडी और मछेरान का जायजा लिया। आग से प्रभावित लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी आर्थिक मदद की जाएगी।
2 of 10
मेरठ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
सदर बाजार थानाक्षेत्र के भूसा मंडी में अवैध निर्माण को तोड़ने के विरोध में बुधवार को बवाल हो गया था। इस दौरान करीब 200 झुग्गियां आग में जलकर राख हो गई थीं। आग की चपेट में एक धार्मिक स्थल भी आ गया था। शरारती तत्वों ने दिल्ली रोड पर वाहनों में तोड़फोड़ और लूटपाट की।
3 of 10
मेरठ बवाल
महताब तिराहा से लेकर रेलवे रोड चौराहे तक अराजकता का माहौल रहा। जिस पर पुलिस प्रशासन ने मशक्कत के बाद काबू पाया था। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए महानगर के अलावा आसपास के जिलों से भी पुलिस फोर्स को बुधवार देर रात बुलाकर भूसा मंडी, मछेरान और महताब तिराहे के आसपास तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
मेरठ बवाल
गुरुवार सुबह होते ही चारों तरफ पुलिस फोर्स लगा था। लोग उठे तो उनके घरों के बाहर पुलिस, आरएएफ और पीएसी बल तैनात था। भारी पुलिस बल को देखते हुए कोई हंगामा नहीं हुआ। सुबह करीब आठ बजे डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी नितिन तिवारी भूसा मंडी पहुंचे। पीड़ित लोगों को मदद का भरोसा दिलाया। लेकिन साथ ही कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
5 of 10
मेरठ बवाल
7 सीओ, 22 थानेदार तैनात
भूसा मंडी में आठ थानेदार महानगर के तो 14 थानेदार दूसरे जिलों के तैनात किए गए हैं। एसपी क्राइम बुलंदशहर शिवराम यादव को दिन की तो सीओ बुढ़ाना को रात की जिम्मेदारी दी गई। आरएएफ की दो प्लाटून कंपनी और एक प्लाटून पीएसी बल लगाया है। दो शिफ्टों में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।