सब्सक्राइब करें

Meerut: पति गया था मंडी, धारदार हथियार से पत्नी की गला रेतकर हत्या, तीन बेटियों के सामने हुई वारदात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 01 May 2026 11:04 AM IST
सार

Meerut Murder News: मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में तीन बेटियों के साथ घर में मौजूद महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के समय पति मंडी गया हुआ था। महिला के भाई ने पति पर हत्या का शक जताया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Meerut Crime: Woman Sleeping With Three Daughters Murdered in Lisadi Gate, Brother Suspects Husband
कौसर का फाइल फोटो व मौके पर एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घर की पहली मंजिल पर अपनी तीन बेटियों के साथ मौजूद 27 वर्षीय विवाहिता कौसर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह घटना का पता चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

Trending Videos
Meerut Crime: Woman Sleeping With Three Daughters Murdered in Lisadi Gate, Brother Suspects Husband
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

कमरे में लहूलुहान मिला शव
जानकारी के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में बशीर के खेत के पास रहने वाली कौसर गुरुवार रात अपने घर की पहली मंजिल स्थित कमरे में ही मौजूद थी। इसी दौरान अज्ञात हमलावर कमरे में पहुंचा और धारदार हथियार से महिला का गला रेत दिया। घटना के समय तीनों बेटियां भी कमरे में मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Crime: Woman Sleeping With Three Daughters Murdered in Lisadi Gate, Brother Suspects Husband
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

पति मंडी गए थे, सुबह हुआ घटना का खुलासा
बताया गया कि महिला का पति साकिब सुबह के समय मंडी गया हुआ था। शुक्रवार सुबह जब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

Meerut Crime: Woman Sleeping With Three Daughters Murdered in Lisadi Gate, Brother Suspects Husband
बच्चियों से बात करते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
भाई ने बहनोई पर जताया शक
जानी क्षेत्र निवासी विवाहिता के भाई मुर्सलीन ने अपने बहनोई साकिब पर हत्या का शक जताया है। उसका कहना है कि तकरीबन पंद्रह दिन पहले भी साकिब ने कौसर के छत से गिरने की झूठी सूचना दी थी। इस घटना के बाद से ही परिवार को उस पर संदेह था।
विज्ञापन
Meerut Crime: Woman Sleeping With Three Daughters Murdered in Lisadi Gate, Brother Suspects Husband
लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

किराए के मकान में रहता था परिवार
बताया गया कि साकिब अपनी पत्नी कौसर और तीन बेटियों के साथ इसरार के किराए के मकान में रहता था। साकिब टावर लगाने का काम करता है और ई रिक्शा भी चलाता है। पुलिस साकिब और मकान मालिक इसरार से पूछताछ कर रही है।

मकान मालिक इसरार ने पुलिस को बताया कि महिला की बेटी ने उनसे अपने पिता को फोन करने की बात कही थी। इसके बाद उन्होंने साकिब को फोन किया और फिर वारदात की जानकारी सामने आई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed