फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: फर्जी नहीं तो ये कैसी मुठभेड़, बदमाश के हाथ में तमंचा और पुलिसकर्मी खींच रहे फोटो

Tue, 13 Nov 2018 04:31 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 13 Nov 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Fake encounter in uttar pradesh
एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

वैसे तो यूपी पुलिस दनादन एनकाउंटर कर खूब वाहवाही लूट रही है लेकिन इस बीच कई ऐसे मामले सामने आए है जिनसे उस पर सवाल उठे हैं। अब ताजा मामला मेरठ से आया है, जहां मुठभेड़ के बाद पुलिसकर्मी बदमाश से तमंचा छीनने के बजाय उसका फोटो लेने में लगे रहे।

Meerut, Fake encounter in uttar pradesh
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

परतापुर में गेझा रोड के जंगल में 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी। बदमाश के हाथ में तमंचा था। लेकिन जोश में आए पुलिसकर्मी तमंचा छीनने के बजाय बदमाश का फोटो खींचने में लग गए। यह देख इंस्पेक्टर परतापुर ने पुलिसकर्मियों को हड़काया तो तमंचा कब्जे में लिया गया। सोशल साइट्स पर वायरल हुए इस वीडियो के बाद मुठभेड़ पर ही सवाल उठने शुरू हो गए।

Meerut, Fake encounter in uttar pradesh
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इंस्पेक्टर परतापुर नीरज मलिक के अनुसार वह पुलिस टीम के साथ मोहिउद्दीनपुर चौकी के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान आकाश उर्फ धीर सिंह ठाकुर निवासी खरदौनी इंचौली बाइक से शहर की तरफ आ रहा था। रोकने का प्रयास करने पर आकाश ने बाइक मोड़कर गेझा गांव की तरफ दौड़ा दी। पुलिस ने आकाश की बाइक के पीछे जीप दौड़ा दी। जंगल में जाते ही आकाश ने बाइक छोड़ी और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। जवाबी फायरिंग में पुलिस की एक गोली आकाश के पैर में लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut, Fake encounter in uttar pradesh
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इंस्पेक्टर के अनुसार आकाश शातिर अपराधी है। करीब तीन महीने पहले एसएसपी आवास के पास सिंचाई विभाग की कॉलोनी में आकाश ने साथियों के साथ जूनियर इंजीनियर के आवास में दिनदहाडे़ डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस की जांच में उसका नाम सामने आया तो वह गायब हो गया था। पुलिस ने इस वारदात में चार आरोपियों को जेल भेजा था। बाद में पता चला कि मुठभेड़ के डर से आकाश गाजियाबाद के पुराने मुकदमे में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था।

विज्ञापन
Meerut, Fake encounter in uttar pradesh
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

तमंचा लेना भूल गई पुलिस 

पुलिस की गोली लगते ही आकाश नीचे गिर गया। उसके हाथ में तमंचा था। वह पुलिसकर्मियों पर गोली चला सकता था लेकिन पुलिस वालों को इसकी चिंता नहीं हुई। आकाश के नीचे गिरते ही पुलिसकर्मियों ने उसके फोटो खींचने शुरू कर दिए। पुलिस उसके हाथ से तमंचा लेना भूल गई। इसको लेकर लोगों ने मुठभेड़ पर ही सवाल उठाने शुरू कर दिए। यह फोटो सोशल साइट पर खूब वायरल हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed