मेरठ के हस्तिनापुर में दोहरे हत्याकांड का मामला लखनऊ तक गूंज गया है। मां-बेटे का अंतिम संस्कार होने के बाद हस्तिनापुर में एडीजी-आईजी और एसएसपी ने डेरा डाल दिया है। बैंक मैनेजर व उनकी पत्नी शिखा के 10 करीबियों पर पुलिस अधिकारियों का शक गहराया है। करीबियों को थाने में बुलाकर पूछताछ की गई और उनके बयान भी दर्ज किए। पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से छानबीन कर रही है।
बड़ी वारदात: डबल मर्डर की लखनऊ तक गूंज, शिखा के पिता ने SSP को बताए पांच नाम, हस्तिनापुर में ADG-IG का डेरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या कराने वाला करीबी कौन है, इसका पता करने के लिए एक-एक करके पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि दोहरे हत्याकांड में 10 करीबियों पर शक जताया गया है। पुलिस ने पहले उनके मोबाइल की सीडीआर निकाली और फिर पूछताछ का सिलसिला शुरू किया है।
हत्यारों को थी घर की पूरी जानकारी
पुलिस का दावा है कि हत्यारों को बैंक मैनेजर के घर की पूरी जानकारी थी। सटीक रेकी के बाद दोहरे हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया गया है। अंदेशा है कि बदमाश मेरठ से गए, जोकि वारदात करके शिखा की स्कूटी लेकर फरार हो गए है। बदमाशों की संख्या पांच होने का अंदेशा है। बदमाश दूसरे वाहन से आए और फिर शिखा की स्कूटी से दो बदमाश गए।
हत्यारे कोई हों, सामने लाओ
शिखा के मायके वालों ने थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से बात की। उनकी मांग है कि हत्यारे कोई भी हो, सबके सामने आने चाहिए। शिखा और उनके मासूम बच्चे की हत्या करने वाला कौन है, वह बेनकाब होना चाहिए। वह अपनी बेटी को इंसाफ दिलाकर ही रहेंगे। आईजी प्रवीण कुमार ने परिवार के लोगों को भरोसा दिया कि जल्द खुलासा होगा और हत्यारे गिरफ्तार होंगे।
शिखा के पिता ने पांच लोगों के नाम बताए
शिखा के मायके वालों ने थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से बात की। एसएसपी के मुताबिक, शिखा के पिता श्रीपाल ने रिश्तेदारों से जुड़े पांच लोगों के नाम बताए, जो संदीप और शिखा से रंजिश रखते हैं।