सब्सक्राइब करें

किसानों में उबाल: लखीमपुर खीरी प्रकरण को लेकर पश्चिमी यूपी में कलक्ट्रेट का घेराव, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 Oct 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
Meerut news: Collectorate surrounded by farmers in western UP over Lakhimpur Kheri episode, police force deployed
लखीमपुर खीरी प्रकरण: कलक्ट्रेट का घेराव - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी में हुए विवाद में किसानों की मौत के बाद पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में भारतीय किसान यूनियन आक्रोश जता रही है। मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत सभी जिलों में भाकियू कार्यकर्ताओं ने आज कलक्ट्रेट का घेराव करने का एलान किया। वहीं किसानों के आक्रोश को देखते हुए सभी जिलों में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। वहीं वेस्ट यूपी के सभी जिलों से किसान कार्यकर्ता लखीमपुर खीरी के लिए कूच कर रहे हैं। इसे देखते हुए बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल वे पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।



किसानों के समर्थन में सपा, कांग्रेस व अन्य राजनैतिक दल भी किसानों के साथ कलक्ट्रेट घेराव में शामिल हुए हैं। वहीं विभिन्न जिलों में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। खास तौर पर बागपत व शामली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की गई। नेताओं के घरों पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी रही। वहीं इस प्रकरण को लेकर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि लखीमपुर वाली घटना में सरकार ने अपना अमानवीय चेहरा दर्शा दिया है। आगे देखें कैसे लखीमपुर खीरी हिंसा का विरोध जता रहे हैं किसान : -

Trending Videos
Meerut news: Collectorate surrounded by farmers in western UP over Lakhimpur Kheri episode, police force deployed
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में बागपत जनपद में रालोद कार्यकर्ता व किसानों ने आज कलक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे। रालोद नेताओं ने जयंत चौधरी का काफिला रोकने पर सभी सड़कों को जाम करने की चेतावनी दी। इसे देखते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल वे पर किसानों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut news: Collectorate surrounded by farmers in western UP over Lakhimpur Kheri episode, police force deployed
लखीमपुर खीरी प्रकरण: कलेक्ट्रेट का घेराव करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में किसान यूनियन का कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया गया। किसान कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी में हुई घटना के विरोध में कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। वहीं जनपद से लखीमपुर खीरी जा रहे रालोद नेताओं को पुलिस ने मुरादाबाद से आगे हिरासत में लिया।

उधर, लखीमपुर खीरी प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी ने महावीर चौक स्थित कार्यालय पर एकत्र होकर सभा कर विरोध प्रदर्शन किया। सपा नेता बाजू पर काली पट्टी बांधकर एकत्र हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Meerut news: Collectorate surrounded by farmers in western UP over Lakhimpur Kheri episode, police force deployed
लखीमपुर खीरी प्रकरण: सहारनपुर में कलेक्ट्रेट का घेराव करते किसान - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में लखीमपुर की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर विधायक संजय गर्ग के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता भी धरना प्रदर्शन के लिए कलेक्ट्रेट में पहुंचे।  

विज्ञापन
Meerut news: Collectorate surrounded by farmers in western UP over Lakhimpur Kheri episode, police force deployed
बिजनौर में कलेक्ट्रेट का घेराव करते किसान - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में लखीमपुर घटना के विरोध में कलक्ट्रेट पहुंचे किसान 
लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में बिजनौर जिले के किसानों में भी उबाल है। किसान संगठनों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन का एलान किया गया। जिसके बाद कुछ किसान जिला मुख्यालय पहुंचे। कुछ किसानों कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता गन्ना समिति पर एकत्र हुए। यहां से कलक्ट्रेट में जाकर धरना प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता सेंट मेरी स्कूल के पास इकट्ठा हुए। उन्होंने दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे नजीबाबाद मार्ग पर जाम लगाया। कलक्ट्रेट और बाकी जगह पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed