‘जीवन में बहुत लोग होते हैं, जो पैसे कमा लेते हैं और नाम भी बहुत कमा लेते हैं, लेकिन समाज के लिए अगर कोई विशेष कार्य करने का अवसर मिले और वह न करें तो जीवन अधूरा रह जाता है। कोई व्यक्ति एक जन्म में एक जन्म का कार्य भी नहीं कर पाता, कुछ व्यक्ति एक जन्म में कई जन्मों का कार्य करके चले जाते हैं। ऐसे ही थे अतुल माहेश्वरी जी।' ये बातें गुरुवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु की नाम पट्टिका के अनावरण कार्यक्रम में मेरठ में दिल्ली रोड मोहकमपुर स्थित अमर उजाला के कार्यालय में कहीं।
अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु: नाम पट्टिका के अनावरण की खास तस्वीरें, उपमुख्यमंत्री बोले- अमर उजाला से प्रेरणा लेकर हमने शुरू कीं कई योजनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में दिल्ली रोड पर अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु की नाम पट्टिका का अनावरण करने के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अमर उजाला के मंच पर पहुंचे। केशव प्रसाद मौर्य ने मंच पर पहुंचकर सबसे पहले सभी को नमस्कार किया।
इसके बाद अमर उजाला के निदेशक राजुल माहेश्वरी ने मंच से अपने विचार रखे। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का धन्यवाद किया।
अमर उजाला मेरठ के संपादक राजेंद्र सिंह ने कहा कि आज हम आठ राज्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। लाखों-करोड़ों पाठक हमारे साथ जुड़े हुए हैं। इसके लिए उन्होंने आदरणीय अतुल जी को याद किया और उनकी दूरदर्शिता के लिए धन्यवाद दिया। राजेंद्र सिंह ने अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु की नाम पट्टिका के अनावरण के बाद इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित होने के लिए स्थानीय लोगों को भी धन्यवाद दिया।
छात्रवृति योजना से लग रहे होनहारों के सपनों को पंख : दिनेश खटीक
जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन समाज के हित में जो कार्य कर रहा है, वे बेहद प्रशंसनीय हैं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना होनहारों के सपनों को पंख लगाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला, ये बड़ी बात है। अतुल माहेश्वरी जी का समाज के प्रति किया गया योगदान दूसरे लोगों को भी राह दिखाता है।