सब्सक्राइब करें

याकूब की फैक्टरी पर चलेगा बुलडोजर: ध्वस्तीकरण की फाइल तैयार, जल्द होगी ये बड़ी कार्रवाई, छापामारी के दौरान खुला था राज

अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Apr 2022 12:30 AM IST
सार

याकूब कुरैशी की फैक्टरी पर जल्द ही एमडीए का बुलडोजर चलेगा। एमडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए फाइल तैयार कर ली है।

विज्ञापन
Meerut News: MDA will big action against former minister Haji Yakub Qureshi
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : amar ujala

मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी अलफहीम मीटैक्स प्राइवेट लिमिटेड पर एमडीए बुलडोजर चलाने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले पर विधिक राय ली जा रही है। 



याकूब कुरैशी की फैक्टरी का भू-उपयोग बदलने का आवेदन पहले ही शासन ने निरस्त कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ याकूब कुरैशी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर रखी है। इस बीच पुलिस-प्रशासन समेत छह विभागों की टीम ने संयुक्त छापा मारकर फैक्टरी में बिना किसी अनुमति के निर्यात के लिए रखा 2460 क्विंटल मीट बरामद किया था। सोमवार को खुले में रखा करीब 80 क्विंटल मीट सोमवार को नष्ट भी कर दिया गया है।

Trending Videos
Meerut News: MDA will big action against former minister Haji Yakub Qureshi
याकूब की फैक्टरी में एमडीए की कार्रवाई। - फोटो : amar ujala

हाजी याकूब की हापुड़ रोड स्थित यह फैक्टरी 13 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बनी है। इसमें से 10 हेक्टयेर भूमि सार्वजनिक सुविधाओं वाली सरकारी भूमि, एक हेक्टेयर में ग्रीन बेल्ट और 0.234 हेक्टेयर भूमि रोड वाइडनिंग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: MDA will big action against former minister Haji Yakub Qureshi
हाजी याकूब की फैक्टरी में छापा। - फोटो : amar ujala

इस भूमि में से सिर्फ 0.130 हेक्टेयर भूमि ही औद्योगिक प्रयोग के लिए है। एमडीए ने  फैक्टरी पर सील लगा दी थी। 

Meerut News: MDA will big action against former minister Haji Yakub Qureshi
याकूब की फैक्टरी में एमडीए की कार्रवाई। - फोटो : amar ujala

इसी को लेकर बार-बार शासन, एमडीए में याकूब कुरैशी पत्राचार करते रहे। हाईकोर्ट ने 2019 में सील खोलकर हाजी याकूब को मीट बाहर निकालने की अनुमति दी थी। इस आदेश में यह भी कहा गया था कि मीट प्लांट संचालित नहीं किया जाएगा। इस पर याकूब ने शपथ पत्र भी दिया था। इसके बावजूद यहां मीट की पैकिंग होती मिली है। 

विज्ञापन
Meerut News: MDA will big action against former minister Haji Yakub Qureshi
याकूब की फैक्टरी में छापा। - फोटो : amar ujala

ध्वस्तीकरण की फाइल तैयार 
ध्वस्तीकरण के लिए फाइल तैयार कर ली गई है। फैक्टरी का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए विधिक राय ली जा रही है। अगले दो-तीन दिन में फाइनल निर्णय ले लिया जाएगा। - मृदुल चौधरी, उपाध्यक्ष, एमडीए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed