फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पटरी बाजार को लेकर भिड़ंत, जमकर हंगामा, पुलिस अफसरों ने बरसाईं लाठियां, देखें ये तस्वीरें

Sun, 04 Nov 2018 03:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 04 Nov 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
meerut police control crowed by sticks after two parties dispute on roadside market
मेरठ पुलिस
समरगार्डन सात फुटा रोड़ पर लगने वाली साप्ताहिक पैठ का शनिवार को क्षेत्रीय लोगों ने विरोध जताया। क्षेत्रीय लोग और पैठ व्यापारी आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। बाद में सड़क किनारे पैंठ लगाने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। 


 
meerut police control crowed by sticks after two parties dispute on roadside market
मेरठ पुलिस
समरगार्डन सात फुटा रोड पर पैठ व्यापारियों का जमावड़ा लगने लगा। इसी बीच कुछ लोग वहां आ गये और पैंठ का विरोध जताने लगे। पैठ व्यापारी भी अड़ गये और जबरन पैठ लगाने पर अमादा हो गये। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गयी और हंगामा बढ़ गया।

 
meerut police control crowed by sticks after two parties dispute on roadside market
मेरठ पुलिस
सूचना पाकर ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ के शांत न होने पर पुलिस ने लाठी फटकारी और भीड़ को तितर-बितर किया। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह ने लोगों से बात की और उन्हें शांत कराया। मौके पर मौजूद मुजम्मिल, शकील, आबिद, अफसर, शमीम, इसरार मलिक ने बताया कि पैंठ में आने वाले कुछ असामाजिक तत्व यहां छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इसकी शिकायत उन्होंने जिलाधिकारी और एसएसपी से भी की थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
meerut police control crowed by sticks after two parties dispute on roadside market
मेरठ पुलिस
अफसरों ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। बावजूद इसके पैठ लगाने की कोशिश की गई। इस बीच वहां आये आदर्श सेवा समिति के अध्यक्ष अनस चौधरी ने भी रोजगार का हवाला देते हुए पैंठ व्यापारियों का पक्ष लिया। 
 
विज्ञापन
meerut police control crowed by sticks after two parties dispute on roadside market
मेरठ पुलिस
इंस्पेक्टर की मौजूदगी में दोनों पक्षों की बात हुई। बाद में सड़क के किनारे पैठ लगाने और बाजार में पुलिस की गश्त कराये जाने के आश्वासन पर लोग शांत हुए। इंस्पेक्टर ने छेड़छाड़ के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ व रास्ता जाम होने के कारण पैठ का विरोध हो रहा था। व्यापारियों के आश्वासन के बाद लोग शांत हो गए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed