फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: घाघरा पहनकर निकली एक्ट्रेस तापसी पन्नू, दर्शकों पर तानी पिस्टल और फिर...

Thu, 21 Feb 2019 05:43 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 21 Feb 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Taapsee Pannu fired a pistol in the shooting of the film Saand Ki Aankh
सांड की आंख - फोटो : अमर उजाला

घाघरा-चोली पहनकर तापसी ने जैसे ही पिस्टल तानी तो दर्शकों ने जोरदार ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। दादी प्रकाशी तोमर के गेटअप में उन्होंने जैसे ही निशाना लगाया तो भीड़ चिल्लाने लगी। इस पर बाउंसरों ने लोगों को शांत कराया।

Meerut, Taapsee Pannu fired a pistol in the shooting of the film Saand Ki Aankh
bhumi pednekar

दरअसल, मेरठ के धनपुर-रामपुर में इन दिनों फिल्म सांड की आंख की शूटिंग चल रही है। बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज में निशानेबाजी के दृश्य फिल्माए गए।

Meerut, Taapsee Pannu fired a pistol in the shooting of the film Saand Ki Aankh
bhumi pednekar

जौहड़ी गांव में शूटर दादी चंद्रो तोमर व प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित फिल्म की शूटिंग डायरेक्टर अनुराग कश्यप कर रहे हैं। फिल्म में दादी चंद्रो की भूमिका में भूमि पेडनेकर व प्रकाशी तोमर की भूमिका तापसी पन्नू निभा रही हैं। रविवार को धनपुर में नरेश के खेत में गीत के साथ गन्ने की कटाई व छिलाई का दृश्य कैमरे में कैद करने के बाद पूरी यूनिट मुंबई लौट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut, Taapsee Pannu fired a pistol in the shooting of the film Saand Ki Aankh
bhumi pednekar

बुधवार को यूनिट बचे हुए सीन को कैमरे में कैद करने के लिए गांव पहुंची। लेकिन बारिश के कारण खेत में होने वाले शूट को कैंसिल कर दिया गया। सह निर्देशक हीरानंदनी व अंकुर के निर्देशन में दादी प्रकाशी तोमर की भूमिका निभा रही तापसी पन्नू ने निशानेबाजी की। इस एक सीन को कैमरे में कैद करने के लिए सह निर्देशक को तीन-चार बार दृश्य फिल्माना पड़ा। गुरुवार को मौसम साफ रहने पर खेत के सीन फिल्माए जाएंगे।

विज्ञापन
Meerut, Taapsee Pannu fired a pistol in the shooting of the film Saand Ki Aankh
bhumi pednekar

अभिनेत्रियों पर सुरक्षा का घेरा

अभिनेत्रियों की सुरक्षा इतनी कड़ी है कि वहां टीम के चुनिंदा सदस्य ही जा सकते हैं। भीड़ को काबू करने के लिए पहले तो बाउंसर खड़े होते हैं। इसके बाद स्थानीय महिला पुलिस इसके बाद निजी सुरक्षाकर्मी रहते हैं। शूटिंग से पहले क्रू मेंबर सुरक्षाघेरा बनाते हैं, फिर अभिनेत्रियां शूटिंग करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed