शादियों के मौसम में इस बार दूल्हे शरारा और धोती कुर्ता में नजर आएंगे। इस बार शादियों के शुभ मुहूर्त कम हैं, लेकिन दूल्हे फैशन और स्टाइल में कोई कमी नहीं रखना चाहते। सर्दियों की शादियों में दूल्हे शेरवानी, कुर्ता पजामा के साथ शरारा और धोती कुर्ता तैयार करा रहे हैं। बीड्स और कुंदन वर्क के साथ सॉटन के कपड़े पर खास धोती कुर्ता और जेंट्स शरारा बनवाया जा रहा है।
ज्वेलरी विद लहंगे में कहर ढा रहीं दुल्हनें, तो धोती कुर्ता में दिखेंगे दूल्हे, देखें ये खास तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं दुल्हनों के लिए शादियों में इस बार विद ज्वैलरी आउटफिट हैं। लहंगे और ब्लाउज पर ही ज्वेलरी की एंब्रायडरी हो रही है, ताकि दुल्हन को अलग से हैवी ज्वेलरी पहनने की जरूरत न पड़े।
टेंशन फ्री ड्रेस, बजट घटा
सूट, ब्लाउज, पेंट, कुर्ता और लहंगा-चोली में ही ज्वेलरी को अटैच कराने से अलग से ज्वेलरी का खर्चा कम हुआ है, साथ ही पहनावा भी टेंशन फ्री हो गया है। दुल्हन के साथ उसकी सहेलियों को डांस करने या घूमने में कोई परेशानी नहीं होती। आस्तीन, गले, बैक और बाजू पर गहनों की एंब्रायडरी हो रही है। मोती, पोत, नग, कुंदन और दूसरी ज्वैलरी को कपड़ों पर अटैच कर रहे हैं। कपड़ों पर ही ज्वेलरी बनी होने से कपड़ों को हैवी लुक मिलता है। मनचाही ज्वेलरी को कपड़ों से अटैच कर सकते हैं। कपड़ों में ज्वेलरी को अटैच कराने से बजट भी कम हुआ है।
सॉटन, मखमल और बेलवेट में वेडिंग ड्रेस
दूल्हे हों या दुल्हन या फिर रिश्तेदार मौसम का मिजाज देखते हुए बेलवेट, मखमल और सॉटन में पार्टी वियर ड्रेस अधिक तैयार करा रहे हैं, ताकि न तो सर्दी लगे न ही ठंड से बचने के लिए अलग से वूलंस कैरी करने पडे़ं। इसलिए फाइन क्वालिटी के कपड़े पर एंब्रायडरी करके दूल्हों की पोशाकें तैयार हो रही हैं। जरी और रेशम की एंब्रायडरी से ये पोशाकें सज रही हैं।
हैवी ज्वेलरी नहीं एंब्रायडरी में गहने
दुल्हन को शादी में डांस करना है, फोटोशूट सेशन कराना है ऐसे में दुल्हन के लिए गहने संभालना मुश्किल होता है। अब दुल्हन कपड़ों में ही ज्वेलरी की एंब्रायडरी करा रही हैं। साथ ही ज्वेलरी को ब्लाउज, लहंगे में अटैच कर देते हैं। जिसे बार-बार संभालने का झंझट खत्म हो जाता है। - निधि जैन, ड्रेस डिजायनर थापरनगर