मदर्स डे आने वाला है। प्यारी सी मां के लिए युवाओं ने उपहार खरीदना शुरू कर दिया है। बाजार में कोटेशन वाले ग्रीटिंग कार्ड, फोटो फ्रेम से लेकर ज्वैलरी, पर्स, किचन एसेसरीज, चश्मों से लेकर ड्रेसेस की सुंदर रेंज आ चुकी है। मदर्स डे के लिए खासतौर पर सारे आयटम बाजार में हैं। मम्मियों के लिए युवा उपहार खरीद रहे हैं ताकि इस मदर्स डे को यादगार बना सकें।
Mothers Day 2019: 'मां' के लिए खास उपहार खरीद कर मनाएं मदर्स डे को यादगार, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटेशन वाले कार्ड का क्रेज कायम
मदर्स डे पर ग्रीटिंग कार्ड का क्रेज अभी भी कायम है। गिफ्ट शॉप, कार्ड की दुकानों पर युवा कोटेशन वाले कार्ड, म्यूजिकल मदर्स डे कार्ड लेने पहुंच रहे हैं। बुके कार्ड भी हैं। इसकी कीमत 60 रुपए से 250 रुपए कीमत है। वहीं खास तरह के थ्रीडी क्रिस्टल में मां की तस्वीर को खास तकनीक से सजाया जा रहा है। जिसे लोग खासा पसंद कर रहे हैं। यह 200 से छह हजार तक की रेंज में उपलब्ध है। इसके अलावा 400 रुपये की कीमत में उपलब्ध मदर ट्रॉफी को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
ये भी हैं उपहार
हार्टशेप पिलो, टेडी, रंग-बिरंगी मोमबत्तियां, पर्स, चॉकलेट आदि भी उपहार दे सकते हैं। इन उपहारों की खासियत है कि लोग कोटेशंस के रूप में इनमें मदर्स डे की शुभकामना के संदेश लिखे हैं। हार्ट व फ्लॉवर शेप कार्ड हैं। जिनकी कीमत 20 से 200 रुपये तक है। फ्रि ज मैग्नेट, हैंडबैग, टू इन वन कार्ड, कॉफी मग, शोपीस, क्लच, वॉलेट, पर्स, ब्लूमिंग एक्सप्रेशन, फ्लावर पॉट, सर्टिफिकेट, की होल्डर, फोल्डेबल मिरर, मल्टी कार्ड होल्डर, वॉलेट, मेकअप सेट, डियो सेट, फिटनेस डिवाइस, शुगर स्ट्रिप, डिजायनर वायरलेस स्पीकर, इलेक्ट्रॉनिक स्क्रबर, ई बुक रीडर, फुट मसाजर, हेड मसाजर, मोबाइल पाउच, लैपटॉप, टैबलेट, सनग्लास, ग्लास बॉक्स, साड़ी, मोबाइल उपहार में दे सकते हैं।
बता दें कि उपहारों की ऑनलाइन बुकिंग भी हो रही है। कुकिंग क्रेजी मम्मियों के लिए स्पेशल किचन वॉच, क्रॉकरी सेट, कटलरी सेट, डिनर सेट, इलेक्ट्रानिक अप्लायंस, कुकरी बुक भी ले सकते हैं।
यह हैं आयटम
चॉकलेट 225 से 899
हैंड वॉच 499 से 1299
वॉल वॉच 1299 से 3999
कार्ड 16 से 275
कॉफी मग 299 से 799
वुडन फोटोफ्रेम 599 से 799
बुक विद मैसेज 125 से 199
पर्स 249 से 5000
डियो सेट 445 से 6000
पेंडेंट सेट 500 से 1000
फिंगर रिंग 200 से 500
इयर रिंग 200 से 600
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/